Ektaa Kapoor: एकता कपूर ने खोला शाहरुख खान-सलमान खान की पार्टियों का राज, बोलीं- वहां पर मेहमानों को सिर्फ...

Ektaa Kapoor: एकता कपूर ने शाहरुख खान और सलमान खान के बर्थ डे पर होने वाली पार्टीज के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि वहां मेहमानों को एक चीज के अलावा और कुछ नहीं मिलता है।

अपडेटेड Apr 11, 2026 पर 7:37 PM
Story continues below Advertisement
एकता कपूर ने खोला शाहरुख खान-सलमान खान की पार्टियों का राज

Ektaa Kapoor: अगर आप सोचते हैं कि बॉलीवुड की बर्थडे पार्टियों शानदार गिफ्ट्स दिए और लिए जाते हैं, तो यह सच जानकर आपको हैरानी हो सकती है। दरअसल, जब बात बड़े सितारों के जन्मदिन मनाने की आती है, तो चीजें आपकी सोच से कहीं ज्यादा सादगी से भरी होती हैं।

फिल्म निर्माता एकता कपूर ने हाल ही में मशहूर हस्तियों के जन्मदिन पार्टीज, खासकर शाहरुख खान और सलमान खान की पार्टी के बारे में अक्सर चलने वाले रूमर्ड पर बात की। एमके टॉक्स के साथ एक बातचीत में, उन्होंने बताया कि मेहमान ऐसी हाई-प्रोफाइल पार्टियों में क्या लेकर आते हैं।

सुपरस्टारों के जन्मदिन पर दिए जाने वाले गिफ्ट्स के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए, एकता ने महंगे उपहारों के लेन-देन की बात को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “लोग आमतौर पर जन्मदिन पर गिफ्ट नहीं ले जाते, खासकर सलमान या शाहरुख खान जैसे बड़े लोगों के यहां पर। आप उनके जन्मदिन पर क्या ले जाना चाहेंगे? मैं तो वैसे भी बहुत कम जन्मदिन पार्टियों में जाती हूं। अपने जन्मदिन पर मैं तिरुपति गई थी और किसी को इनवाइट नहीं किया था। अगर आप मुझसे पूछें कि आमतौर पर लोग किसी बड़े स्टार के जन्मदिन पर क्या गिफ्ट देते हैं, तो मैंने ज्यादातर यही देखा है कि लोग केवल आशीर्वाद देते हैं।”


उन्होंने फिल्म उद्योग की लाइफ स्टाइल के बारे में बनी आम धारणाओं को गलत बताते हुए कहा कि लगातार पार्टी करने और हद से ज़्यादा मौज-मस्ती करने की जो बातें चलन में है....वह वास्तविकता से कोसों दूर हैं। “फिल्म उद्योग के बारे में यह धारणा कि महंगे तोहफे बांटे जाते हैं, लोग खूब शराब पीते हैं और हर समय पार्टी करते रहते हैं, सच नहीं है। वास्तव में, आपको इससे ज़्यादा उबाऊ इंडस्ट्री कहीं नहीं मिलेगी। फिल्म इंडस्ट्री सबसे ज्यादा बोरिंग लोगों से भरी रहती है।”

उनके अनुसार, यहां के अधिकांश पेशेवर डिसिप्लेन रुटीन का पालन करते हैं और अक्सर देर रात की पार्टियों के बजाय काम और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने बताया कि लोग जल्दी सोते हैं, समय पर उठते हैं और नपा तुला खा लेते हैं—जो बॉलीवुड से जुड़ी ग्लैमरस इमेज के बिल्कुल विपरीत है।

पिछले साल शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर कई सितारों ने शिरकत की थी, जिनमें करण जौहर, फराह खान और रानी मुखर्जी सहित कई उद्योग जगत की हस्तियां शामिल थीं। इस जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एकता कपूर फिलहाल प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' का प्रचार कर रही हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।