Elvish Yadav : 10 करोड़ की रंगदारी या अपनी जान दो..., एल्विश यादव को अननोन नंबर से आया धमकी भरा मैसेज

Elvish Yadav: एल्विश यादव को एक गिरोह से जुड़े एक विदेशी व्हाट्सएप नंबर के जरिए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है। उनके पिता के फोन पर भी धमकियां आने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है।

अपडेटेड May 10, 2026 पर 1:32 PM
Story continues below Advertisement
पुलिस को दी अपनी शिकायत में एल्विश यादव ने कहा कि 5 मई को उन्हें एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी।

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को एक विदेशी व्हाट्सएप नंबर के जरिए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के करीबी सहयोगी रणदीप मलिक के रूप में बताया और 10 करोड़ रुपये की मांग की है।

एल्विश यादव और उनके पिता को मैसेज भेजकर धमकी दी गई कि अगर दो दिन के अंदर पैसे नहीं दिए तो गोली मार दी जाएगी। यही मैसेज उसके पिता को भी भेजा गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 56 थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में एल्विश यादव ने कहा कि 5 मई को उन्हें एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। उन्होंने कॉल रिलीव नहीं कर पाई थी। इसके तुरंत बाद, उसे उसी विदेशी नंबर से एक व्हाट्सएप मैसेज आया था। उन्होंने अपनी शिकायत में आगे कहा कि यह मैसेज न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके पिता के मोबाइल पर भी भेजा गया था। उन्होंने सेक्टर-56 थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी है।


बता दें एल्विश यादव सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। लाखों की संख्या में लोग उन्हें फोलो करते हैं। वो बिग बॉस ओटीटी 2 में भी नजर आ चुके हैं। इस शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था। एल्विश इस शो के विनर बने थे। अब शो वह लाफ्टर शेफ में दिखाई देते हैं।

इस शो में करण कुंद्रा संग उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। एल्विश यादव और करण की जोड़ी लाफ्टर शेफ के पहले सीजन को जीत चुकी है। इस बार नए सीजन में भी दोनों लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। एल्विश यादव करण की खाना बनाने में पूरी मदद करते दिखते हैं। इसके अलावा वो शो में अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।