टीवी स्टार और बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। उनकी पत्नी अकांक्षा चामोला ने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों, वहां दिल हमेशा कुरबान होता है।" कैप्शन में जोड़ा, "जब हम तैयार होने का सोच ही रहे थे, तब तक हम तैयार ही नहीं थे।" ये शब्द वैवाहिक कलह की ओर इशारा करते प्रतीत हो रहे हैं।
