Gold Price Today: नहीं थम रही सोने की गिरावट; जयपुर, लखनऊ में ₹137190 पर आया 22 कैरेट; चेक करें अपने शहर का भाव

Gold Price Today: घरेलू शेयर बाजार की तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती से सोने की कीमत को झटका लगा। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 149650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में कीमत 149500 रुपये प्रति 10 ग्राम है

अपडेटेड Jun 19, 2026 पर 8:24 AM
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,266.47 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोना लगातार सस्ता हो रहा है। 19 जून की सुबह ज्यादातर शहरों में भाव और नीचे आया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 149650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 960 रुपये टूटकर 1,53,440 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। घरेलू शेयर बाजार की तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती से सोने की कीमत को झटका लगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,266.47 डॉलर प्रति औंस पर है।

इस बीच अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श की टिप्पणियों से संकेत मिला है कि अगर अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहती है, तो वर्ष 2026 में ब्याज दरों में एक बार बढ़ोतरी हो सकती है। यह सोने जैसी कीमती धातुओं के लिए एक निगेटिव फैक्टर है। जून की मीटिंग में फेडरल रिजर्व ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दरों को 3.5%-3.75% पर स्थिर रखा।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 149650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 137040 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 149500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 152170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 139490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 137040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 137190 149650
मुंबई 137040 149500
अहमदाबाद 137090 149550
चेन्नई 139490 152170
कोलकाता 137040 151360
हैदराबाद 137040 151360
जयपुर 137190 149650
भोपाल 137090 149550
लखनऊ 137190 149650
चंडीगढ़ 137190 149650

 

चांदी की कीमत

सोने की तरह चांदी में भी गिरावट है। कीमत घटकर 259900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 68.17 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।