Esha Deol: अभिनेत्री ईशा देओल ने अपने दिवंगत पिता और अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पर्दे पर और पर्दे के बाहर दोनों जगह उनके सफर को याद किया गया है। इस वीडियो में परिवार के कुछ खास पलों को दिखाया गया है, जिनमें उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और पहली शादी से हुए उनके बच्चे सनी देओल और बॉबी देओल की तस्वीरें शामिल हैं। यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब परिवार के दोनों सदस्यों ने धर्मेंद्र के लिए अलग-अलग प्रार्थना सभाएं कीं।
गुरुवार को ईशा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें धर्मेंद्र के शानदार फिल्मी करियर के यादगार पलों का एक मोंटाज दिखाया गया है। इस श्रद्धांजलि में दिग्गज दिलीप कुमार का एक खास वीडियो भी शामिल है, जिसमें वे एक पुरस्कार समारोह में धर्मेंद्र की तारीफ कर रहे हैं।
उनके फिल्मी करियर की झलकियों के साथ ईशा की श्रद्धांजलि ने धर्मेंद्र के निजी जीवन की तस्वीरों को भी शेयर किया है। इसमें उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बच्चों सनी, बॉबी, विजेता और अजीता देओल के साथ बिताए पलों सहित फैमिली फोटो शामिल हैं। वीडियो में ईशा की अपने पिता और माता हेमा मालिनी के साथ की यादें और धर्मेंद्र को अपने बेटों के साथ स्क्रीन साझा करते हुए भी दिखाया गया है। इसके साथ ही धर्मेंद्र की अपने पोते करण देओल के साथ एक तस्वीर भी है।
वीडियो का एंड आगामी फिल्म इक्कीस में धर्मेंद्र की अंतिम ऑन-स्क्रीन प्रसेंस के साथ हुआ, जिसमें उनके वॉयसओवर के साथ लाइफ के सच को बयां करते दिखाया गया है। उन्हें यह कहते हुए सुना जाता है कि जिंदगी बिल्कुल बर्फ की तरह की तरह ही तो है, पल भर के लिए ठहरती है और पिघल जाती है। पर भक्त जितनी देर रहती है बड़ी खुबसूरत लगती है मगर, इसे उसका जाना ही तो है,।
ईशा ने बिना किसी कैप्शन के वीडियो पोस्ट किया और वीडियो पोस्ट करते समय कमेंट्स बंद कर दिए हैं। इसी बीच, हेमा मालिनी और उनकी बेटियों, ईशा देओल और अहाना देओल ने 11 दिसंबर को दिल्ली में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए एक अलग प्रार्थना सभा का आयोजन किया। 27 नवंबर को मुंबई में धर्मेंद्र के लिए एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसका आयोजन उनके बेटों, सनी देओल और बॉबी देओल ने किया था।
हेमा और उनकी बेटियां, ईशा और अहाना, उस प्रार्थना सभा में शामिल नहीं हुईं थीं। इसके बजाय, उन्होंने उसी दिन अपने आवास पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए एक अलग समारोह आयोजित किया। हेमा, धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले, दिग्गज अभिनेता की शादी प्रकाश कौर से हुई थी। प्रकाश और धर्मेंद्र की शादी 1954 में हुई थी, जिनसे उनके चार बच्चे थे - सनी, बॉबी, विजेता और अजीता। हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं - ईशा और अहाना। धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में 24 नवंबर को निधन हो गया था।