रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली का रिश्ता काफी पुराना है। दोनों की जोड़ी ने Ram Leela, Bajirao Mastani और Padmaavat जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में पेश की हैं। लेकिन अब इनके बीच अनबन की खबरें आ रही हैं। संजय लीला भंसाली जहां अपनी अगली फिल्म Love And War को लेकर बिजी चल रहे हैं, वहीं रणवीर Dhurandhar में व्यस्त हैं। हाल ही में 6 जुलाई को अपने 40वें जन्मदिन पर उन्होंने इसका टीजर जारी किया था। फिल्म को अभी रिलीज होने में समय है, लेकिन इसमें उनके काम और लुक की काफी तारीफ हो रही है।
फिलहाल बात करते हैं संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह के रिश्ते की। सीनियर जर्नलिस्ट सुभाष के झा की एक खबर के मुताबिक दोनों के बीच अब पहले वाली बात नहीं रह गई है। उनकी खबर में बताया गया है कि भंसाली की फिल्म लव ऐंड वॉर में लीड रोल नहीं मिलने से रणवीर नाराज हो गए हैं। हालांकि भंसाली ने अपनी इस लव ट्रायेंगल फिल्म में उन्हें सेकेंड लीड रोल ऑफर किया था, मगर रणवीर ने इसे रिजेक्ट कर दिया। भंसाली की इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की मुख्य भूमिका है। रणवीर के रिजेक्ट करने के बाद उस रोल के लिए विक्की कौशल को साइन कर लिया गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि लव ऐंड वॉर में रणवीर मेन लीड करना चाहते थे, मगर ये रोल भंसाली ने इसे रणबीर कपूर को दे दिया। इस वजह से रणवीर नाराज हो गए हैं। इंडस्ट्री में रणबीर कपूर की वजह से रणवीर सिंह के नाराज होने की खबर ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि, खबर से जुड़े किसी भी सेलिब्रिटी ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। अभी जब रणवीर ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया, तो उस पार्टी में भंसाली को नहीं बुलाया गया। इसके बाद से दोनों के बीच अनबन की खबरों को और हवा मिली। रणवीर की पार्टी में परिवार और बेहद करीबी दोस्त शामिल थे।
रणवीर ने इससे पहले भंसाली की तीन फल्मों ‘रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मवत’ में काम किया था, उन्हें सुपरस्टार का बनाने में इनका बहुत बड़ा हाथ रहा है। कुछ खबरों की मानें तो भंसाली की एक और फिल्म ‘बैजू बावरा’ में भी रणवीर आलिया भट्ट के साथ काम करने वाले थे। रणवीर अपनी अगली फिल्म ‘धुरंधर’ में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन के साथ नजर आने वाले हैं।