Ram Charan New Look: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेड्डी' की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। यह जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं 18 मई को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा है। इससे पहले एक्टर के नए स्टाइलिश हेयरकट ने लोगों का ध्यान खींचा है। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने राम चरण का शानदार लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
