टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों न सिर्फ क्रिकेट मैदान पर, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी सुर्खियों की वजह से छाए हुए हैं। नताशा स्टैनकोविक से तलाक के बाद मॉडल माहिका शर्मा के साथ उनके रिश्ते ने फैंस का दिल जीत लिया है। हाल ही में सूरत एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हार्दिक ने अपनी केयरिंग नेचर से सबको इम्प्रेस कर दिया, जब उन्होंने भीड़ में माहिका को प्रोटेक्ट किया।
