Farah Khan: कौन हैं बॉलीवुड की नैचुरली खूबसूरत एक्ट्रेस? फिल्ममेकर फराह खान ने दिया ये बताया नाम

Farah Khan: फराह खान का एक कुकिंग व्लॉग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी बेबाक राय शेयर करते हुए बताया कि उनके अनुसार बॉलीवुड में सबसे नैचुरली खूबसूरत एक्ट्रेस कौन है

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 6:54 PM
Story continues below Advertisement
व्लॉग की शूटिंग के दौरान फराह के कुक दिलीप ने उनकी ग्लोइंग स्किन की तारीफ की और इसका राज पूछा

फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अक्सर अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती है। हाल ही में फराह खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो फराह खान के हल्के-फुल्के कुकिंग व्लॉग का था। इस वीडियो में फिल्ममेकर फराह खान ने बताया की उनको बॉलीवुड में कौन सी एक्ट्रेस नैचुरली सबसे ज्यादा खूबसूरत है। आइए जानते हैं फराह खान ने किस एक्ट्रेस को बताया सबसे सुंदर

दिलीप ने पूछा ग्लोइंग स्किन का राज

व्लॉग की शूटिंग के दौरान फराह के कुक दिलीप ने उनकी ग्लोइंग स्किन की तारीफ की और इसका राज पूछा। अपनी मजेदार टाइमिंग को बरकरार रखते हुए फराह ने इसे हल्के अंदाज में टाल दिया और कहा कि ये उनकी नेचुरल ब्यूटी और अंदर की खुशी का नतीजा है। लेकिन कुछ ही देर बाद माहौल बदल गया, जब फराह कैमरे पर एक स्किनकेयर ब्रांड के साथ अपने जुड़ाव को प्रमोट करती दिखीं। मुस्कुराते हुए उन्होंने साफ किया कि असली काम तो प्रोडक्ट कर रहा है और मजाक में कहा, “दिलीप को यही सोचने दो कि मैं नैचुरली खूबसूरत हूं।”


फराह ने क्या कहा

व्लॉग में बात को आगे बढ़ाते हुए फराह ने बॉलीवुड में खूबसूरती को लेकर अपनी साफ और बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा कि आज की इंडस्ट्री में असली नेचुरल ब्यूटी बहुत कम देखने को मिलती है। अपने बिना फिल्टर वाले अंदाज में मजाक करते हुए फराह खान ने कहा, “ऐश्वर्या राय को छोड़ दें, तो शायद ही कोई पूरी तरह से नैचुरली खूबसूरत होगा।”

दर्शकों काफी पसंद आता है फराह का ब्लॉग

फराह खान अपने हल्के-फुल्के कुकिंग व्लॉग्स के जरिए अक्सर दर्शकों से जुड़ी रहती हैं। दर्शकों को फराह खान का वीडियो काफी पसंद आता है। अपने कुक दिलीप के साथ घर पर शूट किए गए इन वीडियो में खाना बनाना, हंसी-मजाक और खुली बातचीत होती है। जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी की सरल और सुकून भरी झलक दिखाती है। इन व्लॉग्स में फराह खान के बेबाक कमेंट्स, खुद पर हंसने का अंदाज और बॉलीवुड पर मजेदार बातें अक्सर वायरल हो जाती हैं, जिससे उन्हें सिर्फ फिल्म फैंस ही नहीं, बल्कि आम लोग भी पसंद करने लगते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।