120 Bahadur OTT Release: ओटीटी पर स्ट्रीम हुई फरहान अख्तर की फिल्म, जानें कब और कहां देख पाएंगे

120 Bahadur OTT Release: प्राइम वीडियो ने आज 120 बहादुर के ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया है। यह दमदार वॉर ड्रामा भारतीय सैन्य इतिहास के एक यादगार चैप्टर से प्रेरित है। फिल्म का निर्देशन रज़नीश ‘रेज़ी’ घई ने किया है।

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 10:15 AM
Story continues below Advertisement
ओटीटी पर स्ट्रीम हुई फरहान अख्तर की फिल्म

120 Bahadur OTT Release: प्राइम वीडियो ने आज 120 बहादुर के ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया है। यह दमदार वॉर ड्रामा भारतीय सैन्य इतिहास के एक यादगार अध्याय से प्रेरित है। फिल्म का निर्देशन रज़नीश ‘रेज़ी’ घई ने किया है और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने, ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ के अमित चंद्रा के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

क्रिटिकली अक्लेम्ड इस फिल्म में फरहान अख्तर लीड रोल में हैं, जबकि राशि खन्ना, स्पर्श वालिया, विवान भटेना और एजाज़ खान अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। हौसले, भाईचारे और अडिग संकल्प पर आधारित यह फिल्म 13 कुमाऊं रेजिमेंट के उन भारतीय सैनिकों के असाधारण बलिदान को सम्मान देती है, जिन्होंने भारी मुश्किलों के बावजूद मोर्चा नहीं छोड़ा।


120 बहादुर अब भारत में और दुनिया भर के 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। लद्दाख के रेज़ांग ला पास में सेट यह फिल्म रेज़ांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई से प्रेरित है, जहां बेमिसाल बहादुरी और बलिदान ने इतिहास रच दिया था।

120 बहादुर राइफल, बेयोनट और आमने-सामने की जंग के साथ लड़ी गई उस भीषण आखिरी लड़ाई को दर्शाती है, जिसमें सैनिकों का भाईचारा, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान सामने आता है, और यह एक असाधारण सिनेमैटिक अनुभव का वादा करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।