Farhan Akhtar: इस वीकेंड इंडियन आइडल पर फरहान अख्तर ने लक्ष्य फिल्म के 25 शानदार सालों का जश्न मनाया। वह तब इमोशनल हो गए जब कंटेस्टेंट श्रीनिधि ने फरहान की फिल्म लक्ष्य का दिल छू लेने वाला गाना गाया। इस परफॉर्मेंस ने मंच पर किसी का दिल छू लिया। इसके बाद एक्टर ने बताया कि वह फिल्म बनाने के लिए क्यों मजबूर हो गए थे।
तालियों के थमते ही बादशाह ने फरहान की तरफ देखते हुए एक सवाल पूछा- “क्या आपने ये फिल्म सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाई थी? या फिर इसके पीछे खास वजह थी कि आपको देश के लिए कुछ करना है?”
फरहान का जवाब पूरे स्टूडियो के लोगों के दिल को छू गया। उन्होंने कहा, “इस सवाल के दो हिस्से हैं। देशभक्ति ऐसी चीज़ है, जो हम सबके अंदर होती है। जब आप अपने माता-पिता को देखते हैं — उनका काम, देश के लिए उनका प्यार और तो वही भावना धीरे-धीरे आपमें भी बस जाती है। मेरी नज़र में देशभक्ति कोई ऐसी चीज़ नहीं है, जिसे जोर-जोर से बोलकर दिखाया जाए। ये एक एहसास है, जिसके साथ आप ईमानदारी और मेहनत से अपने देश के लिए अपनी जिंदगी जीते हैं।
फिर उन्होंने उस सच को बताया, जिसने इस फिल्म की सोच को आकार दिया। उन्होंने कहा- ये फिल्म उस दौर में बनी, जब 1999 में ऑपरेशन विजय हुआ था। 2001 में मेरे पापा कारगिल गए थे। वहां शहीद जवानों का एक मेमोरियल है। एक अफसर ने उनसे कहा था ‘दुनिया भर में लोग इंडियन आर्मी की तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि इन पहाड़ों में जो नामुमकिन लगने वाला काम है, वो उन्होंने कर दिखाया।’ ये बिल्कुल सच है, दुनिया की बहुत कम सेनाएं हैं जो ऐसा कर सकती हैं।
लेकिन इसके बाद जो हुआ, वही लक्ष्य की कहानी का केंद्र बनीं। फरहान ने बताया कि उस अफसर ने एक दुख की बात भी कही थी कि हर साल कम युवा ऑफिसर बनने के लिए आवेदन कर रहे हैं। अब उन्हें ये करियर ठीक विकल्प नहीं लगता। उसने ये बात मेरे पापा को बताई। मेरे पापा ने उससे कहा, ‘मैं एक ऐसी कहानी लिखना चाहता हूं, जिससे युवा इंडियन आर्मी में शामिल होने के लिए प्रेरित हो जाएं। बस यहीं से लक्ष्य की कहानी लिखी गई।
फरहान ने बताया कि लक्ष्य ने आगे चलकर उनकी फिल्मों को देखने और बनाने का नजरिया ही बदल दिया। उन्होंने कहा, “उस अनुभव के बाद, मैंने जो भी फिल्में चुनीं चाहे भाग मिल्खा भाग हो, या अब 120 बहादुर उनमें एक बात हमेशा रही-सिनेमा के पास संदेश देने की ताकत है। अपनी आज़ादी का सम्मान करो। उसे प्यार करो। कभी मत भूलो कि ये किस कीमत पर मिली है।
श्रीनिधि की भावुक परफॉर्मेंस ने जब मंच का माहौल गंभीर बना दिया, तो फरहान की ये बात, ये खुलासा, दर्शकों को एक ऐसे फिल्ममेकर के दिल तक ले गया, जो मानता है कि सिनेमा एक पूरी पीढ़ी को दिशा दे सकता है। इंडियन आइडल के नए सीज़न को देखना ना भूलें हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविज़न और सोनी LIV पर।