Get App

Filmfare OTT Awards 2025: ब्लैक वारंट और पाताल लोक का रहा दबदबा, विक्रांत मैसी-अनन्या समेत इन सितारों ने लूटे अवॉर्ड्स!

Filmfare OTT Awards 2025 में ब्लैक वारंट ने बेस्ट सीरीज सहित कई बड़े अवॉर्ड्स जीते। जयदीप अहलावत, विक्रांत मैसी और अनन्या पांडे जैसे सितारों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से रात को यादगार बना दिया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 5:04 PM
Filmfare OTT Awards 2025: ब्लैक वारंट और पाताल लोक का रहा दबदबा, विक्रांत मैसी-अनन्या समेत इन सितारों ने लूटे अवॉर्ड्स!
Filmfare OTT Awards 2025 पर इन स्टार्स ने लूटी लाइमलाइट!

मुंबई में 15 दिसंबर को धूमधाम से हुए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 ने ओटीटी कंटेंट की चमक बिखेरी। 1 अगस्त 2024 से 31 जुलाई 2025 तक रिलीज हुई वेब सीरीज और फिल्मों को सम्मानित किया गया। ब्लैक वारंट बेस्ट सीरीज बनी, जबकि पाताल लोक सीजन 2 ने क्रिटिक्स का दिल जीता। जयदीप अहलावत और अनन्या पांडे जैसे सितारों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से ट्रॉफी भी उछाली है।

सीरीज कैटेगरी के टॉप विनर्स

बेस्ट डायरेक्टर (सीरीज) विक्रमादित्य मोटवाने, सत्यांशु सिंह, अर्केश अजय, अंबिएका पंडित और रोहिन रवीन्द्रन को ब्लैक वारंट के लिए। क्रिटिक्स चॉइस में बेस्ट सीरीज पाताल लोक सीजन 2, डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (आईसी 814: द कंधार हाईजैक) और नागेश कुकुनूर (द हंट: द राजीव गांधी असैसिनेशन केस)। बेस्ट एक्टर (मेल, ड्रामा) जयदीप अहलावत (पाताल लोक सीजन 2), क्रिटिक्स में जहान कपूर (ब्लैक वारंट)। बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल, ड्रामा) मोनिका पंवार (खौफ), क्रिटिक्स रसिका दुग्गल (शेखर होम)। कॉमेडी में बेस्ट सीरीज रात जवान है, बेस्ट एक्टर (मेल) बरुण सोबती (रात जवान है) और स्पर्श श्रीवास्तव (दुपहिया), बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) अनन्या पांडे (कॉल मी बे)। सपोर्टिंग में राहुल भट (ब्लैक वारंट), तिलोत्तमा शोम (पाताल लोक सीजन 2), विनय पाठक (ग्राम चिकित्सालय), रेणुका शाहणे (दुपहिया)।

वेब ओरिजिनल फिल्मों का जलवा

बेस्ट फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स (डायरेक्टर शुचि तलाती), क्रिटिक्स चॉइस बोमन ईरानी (द मेहता बॉयज)। बेस्ट एक्टर (मेल) अभिषेक बनर्जी (स्टोलन), बेस्ट एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (मिसेज), क्रिटिक्स विक्रांत मैसी (सेक्टर 36) और प्रीति पाणिग्राही (गर्ल्स विल बी गर्ल्स)। सपोर्टिंग में दीपक डोबरियाल (सेक्टर 36), कानी कुसृति (गर्ल्स विल बी गर्ल्स) को मिले अवॉर्ड्स।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें