Get App

PF Balance Check: 15 जुलाई से पहले EPFO ने दी बड़ी राहत, शुरू हुआ पासबुक पोर्टल; लेकिन यूएएन एक्टिवेशन का बदल गया तरीका

EPFO Passbook Portal: ईपीएफओ ने पिछले लगभग दो सप्ताह से बंद पड़े अपने EPFO Passbook Portal को मेंटेनेंस के बाद आखिरकार दोबारा शुरू कर दिया है। अब पीएफ खाताधारक आसानी से लॉग इन करके अपना अकाउंट स्टेटमेंट देख सकते हैं। यह पोर्टल जून के आखिरी हफ्ते से सिस्टम अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस के कारण बंद था। लेकिन एक बड़ा बदलाव सामने आया है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 11, 2026 पर 9:27 AM
PF Balance Check: 15 जुलाई से पहले EPFO ने दी बड़ी राहत, शुरू हुआ पासबुक पोर्टल; लेकिन यूएएन एक्टिवेशन का बदल गया तरीका
ईपीएफओ 15 जुलाई से सब्सक्राइबर्स के खातों में 8.25% की दर से सालाना ब्याज का पैसा क्रेडिट करना शुरू करने वाला है

EPFO Passbook Portal Online UAN Activation: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक बड़ी राहत और एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ईपीएफओ ने पिछले लगभग दो सप्ताह से बंद पड़े अपने EPFO Passbook Portal को मेंटेनेंस के बाद आखिरकार दोबारा शुरू कर दिया है। अब पीएफ खाताधारक आसानी से लॉग इन करके अपना अकाउंट स्टेटमेंट देख सकते हैं।

यह पोर्टल जून के आखिरी हफ्ते से सिस्टम अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस के कारण बंद था। हालांकि, पासबुक पोर्टल के दोबारा शुरू होने के साथ ही ईपीएफओ ने यूएएन (UAN) एक्टिवेशन को लेकर एक बहुत बड़ा बदलाव कर दिया है, जिसके बारे में हर नौकरीपेशा को जानना जरूरी है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि पूरी खबर क्या है।

1. आ रहा है 8.25% ब्याज का पैसा, ऐसे चेक करें बैलेंस

यह पासबुक पोर्टल ऐसे समय पर चालू हुआ है जब ईपीएफओ 15 जुलाई से सब्सक्राइबर्स के खातों में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% की दर से सालाना ब्याज का पैसा क्रेडिट करना शुरू करने जा रहा है। करोड़ों पीएफ मेंबर्स के लिए यह बेहद जरूरी था कि वे समय पर अपनी पासबुक चेक कर सकें कि उनके खाते में ब्याज का पैसा आया है या नहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें