Get App

गोल्ड दो हफ्ते के हाई पर, शेयर मार्केट में 4% तक बढ़ गई इन तीन शेयरों की चमक

Gold Stocks: सोना उछलकर दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा तो इसने स्टॉक मार्केट में भी कुछ शेयरों की चमक बढ़ा दी। गोल्ड की तेजी से कुछ कंपनियों के शेयर 4% तक चढ़ गए। जानिए गोल्ड की तेजी से किन स्टॉक्स को सपोर्ट मिला है और गोल्ड किस भाव तक ऊपर चढ़ सकता है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 2:23 PM
गोल्ड दो हफ्ते के हाई पर, शेयर मार्केट में 4% तक बढ़ गई इन तीन शेयरों की चमक
Gold Outlook: sब्रोकरेज फर्म सिटी ने बुधवार को गोल्ड के लिए 0-3 महीने का टारगेट प्राइस प्रति औंस $4,500 फिक्स किया है। इसने गोल्ड फाइनेंस कंपनियों के शेयरों की चमक बढ़ा दी।

Gold Finance Stocks: इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में तेजी का असर आज 5 नवंबर को गोल्ड फाइनेंस कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिला। कमजोर अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सोने की कीमत करीब 2% बढ़कर दो हफ्ते के हाई लेवल पर पहुंच गई। इससे निवेशकों का भरोसा गोल्ड से जुड़ी कंपनियों में बढ़ा और मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance), मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) और आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) के शेयर उछल पड़े। फिलहाल मुथूट फाइनेंस के शेयर 4% से अधिक तो मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर 3.7% और आईआईएफएल फाइनेंस लगभग 2% चढ़ गया।

इंटरनेशनल मार्केट में सोना $4,134 पर

स्पॉट गोल्ड 1.9% उछलकर प्रति औंस $4,134.83 हो गया जोकि 22 अक्टूबर के बाद का रिकॉर्ड हाई पर लेवल है। इससे एक दिन पहले बुधवार को इसमें करीब 3.4% की तेजी आई थी, जो 19 अगस्त के बाद किसी एक दिन में सबसे बड़ी तेजी थी। दिसंबर डिलीवरी का यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 1.8% बढ़कर $4,144.20 हो गया। चांदी 1.7% बढ़कर प्रति औंस $53.12, प्लैटिनम 2.1% उछलकर $1,527.65 और पैलेडियम 2.6% मजबूत होकर $1,030.14 पर पहुंच गया।

डॉलर और बॉन्ड यील्ड में गिरावट से मिला सहारा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें