Nifty लंबे इंतजार बाद 24400 के पार, 5 वजहों से Sensex भागा 1700 प्वाइंट्स ऊपर

Share Market Rally: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज मार्केट में तगड़ा जोश दिखा। सेंसेक्स (Sensex) 1700 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 24400 के पार पहुंच गया। साथ ही मार्केट में डर भी कम हुआ है। जानिए मार्केट में इस तेजी की पांच मुख्य वजह और मार्केट में माहौल कैसा है और निफ्टी ने कितने समय बाद 24400 का लेवल पार किया

अपडेटेड Nov 05, 2026 पर 9:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 4 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 383.55 प्वाइंट्स यानी 0.50% की बढ़त के साथ 77,301.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 149.75 प्वाइंट्स यानी 0.63% की मजबूती के साथ 23,960.60 पर बंद हुआ था। आज ये जोरदार बढ़त के साथ खुले। (File Photo- Pexels)

Share Market Rally: अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट की धमाकेदार जीत ने मार्केट में ऐसा जोश भरा कि सेंसेक्स 1621 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 14 अगस्त के बाद अब 24400 के पार पहुंचा। ब्रोडर लेवल पर भी बहार छा गई और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1-1% से अधिक की बढ़त है। मार्केट की इस शानदार रौनक में शुरुआती कारोबार में ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹6 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹6 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। साथ ही मार्केट में डर भी कम हुआ है और इसे मापने वाला इंडिकेटर India VIX फिलहाल 3.73% की गिरावट के साथ 14.62 पर है।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 09:56 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 1622.74 प्वाइंट्स यानी 2.10% की बढ़त के साथ 78,924.14 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 462.25 प्वाइंट्स यानी 1.93% के उछाल के साथ 24,422.85 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1699.79 प्वाइंट्स उछलकर 79,001.19 तो निफ्टी भी 481.60 प्वाइंट्स चढ़कर 24,442.20 तक पहुंच गया।

Share Market Rally: ये है वजह

मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की करारी हार


अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप के रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने अमेरिका से लेकर भारत तक के इक्विटी मार्केट में जोश भर दिया। अमेरिकी मार्केट में एसएंडपी 500 और नास्डाक जैसे अहम इंडेक्सेज डेढ़ फीसदी के आस-पास बंद हुए। एनालिस्ट्स के मुताबिक अमेरिका में डेमोक्रेट की जीत से ट्रंप को ईरान के साथ युद्ध आगे बढ़ाने में दिक्कत हो सकती है।

कच्चे तेल की मई के बाद एक दिन में सबसे तेज फिसलन

ओवरनाइट कच्चे तेल के भाव इतने तेजी से टूटे कि यह न सिर्फ प्रति बैरल $100 के नीचे आ गया बल्कि $95 के भी नीचे आ गया। कच्चे तेल के दोनों ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) और अमेरिकी वैरिएंट वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) की कीमतों में ओवरनाइट 8-8% की तेज गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड $95 के करीब बंद हुआ तो WTI भी फिसलकर प्रति बैरल $88 के पास बंद हुआ। मई के बाद से इनके भाव में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट रही।

FIIs की खरीदारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की खरीदारी से मार्केट को सपोर्ट मिला। विदेशी निवेशकों ने लगातार चार कारोबारी दिनों में ₹20,834.06 करोड़ के शेयरों की नेट खरीदारी की, जिसमें से सबसे अधिक यानी ₹7,284.03 करोड़ के शेयरों की नेट खरीदारी 4 नवंबर को की। इससे मार्केट को सपोर्ट मिला है। विदेशी निवेशकों की खरीदारी को सेबी के प्रस्ताव से सपोर्ट मिला है। न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सेबी ने सरकार से FIIs को एलटीसीजी पर टैक्स से छूट का प्रस्ताव दिया है।

सिर्फ फार्मा सेक्टर लाल

सेक्टरलाइज सिर्फ फार्मा सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल है और बाकी सभी अहम सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं। निफ्टी ऑटो तो 2% से अधिक मजबूत हुआ है तो आईटी, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक की तेजी है। साथ ही मेटल और एफएमसीजी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में 1-1% की तेजी है। निफ्टी फार्मा में आधे फीसदी से कम की गिरावट है।

यूएस बॉन्ड यील्ड में तेज गिरावट

बुधवार को ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आई। अमेरिका में डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। बेंचमार्क US 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 2 बेसिस पॉइंट गिरकर 4.86% पर और 2-ईयर बॉन्ड की यील्ड लगभग 2 बेसिस पॉइंट गिरकर 4.56% पर आ गई है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

US Midterm Results Highlights: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की आंधी! ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन की करारी हार, भारतीय-अमेरिकियों ने जीतीं अहम सीटें

Crude Oil Crash: 8% की भारी गिरावट, मई के बाद एक दिन में सबसे बुरा हाल, आखिर क्यों टूटा कच्चा तेल?

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।