Suneel Darshan On Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की रील लाइफ जितनी शानदार रही हैं। उतनी ही पर्सनल लाइफ मुश्किलों से घिरी रही है। उन्होंने अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी परेशानियां देखीं। करिश्मा को अपनी जिंदगी में कभी सच्चा और साथ रहने वाला प्यार नसीब नहीं हुआ। करिश्मा कपूर की शादी अभिषेक बच्चन से होने वाली थी, मगर ये रिश्ता सगाई के बाद हमेशा के लिए टूट गया। अभिषेक से रिश्ता टूटने के बाद करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से धूमधाम से शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिन टिका नहीं। अब फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने खुलासा किया है कि किस वजह से ये तलाक हुआ था।
फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने विक्की लालवानी से हाल में ही करिश्मा कपूर की शादी को लेकर खुलकर बात की है। फिल्ममेकर ने उनकी मां बबीता की बहुत तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बबीता चाहती थीं कि उनकी बेटी हिंदी सिनेमा में टॉप एक्ट्रेस बनी रहे, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। करिश्मा और संजय की शादी को लेकर उन्होंने कहा- ये सितारों के तालमेल बिगड़ने की बात है।
सुनील दर्शन ने तलाक पर बात करते हुए कहा कि 'करिश्मा और संजय कपूर की बहन दोनों ही बेस्टफ्रेंड थीं। करिश्मा खूब दिल्ली आती जाती रहती थीं। लेकिन उन्हें और संजय को एक साथ एक कपल की रुप में कभी स्पॉट नहीं किया गया था। मुझे ऐसा लगता है कि शादी का ये अचानक लिया गया फैसला था।
उन्होंने कहा कि जब उनकी संजय से शादी हुई थी तो करिश्मा प्रॉपर हाउसवाइफ बनने का फैसला कर चुकी थीं। लेकिन कुछ समय बाद वो एक डॉल हाउस का कैरेक्टर बनकर रह गईं। वो उन लोगों में से नहीं थी, जो हर शनिवार की शाम को गोल्फ खेलने जाना पसंद करें। एक्ट्रेस को फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद करना पसंद हैं। वो बहुत होमली लड़की हैं।
जब सुनील दर्शन से पूछा गया कि क्या करिश्मा संजय के लिए एक ट्रॉफी थीं? सुनील ने बिना हिचकते हुए कहा-'मुझे लगता है हां, यहीं से इस रिश्ते में दरार आना शुरू हो गई थी। उसे एक ऐसी दुनिया में डाल दिया गया था, जो अपनी नहीं थी। दिल्ली का कल्चर काफी अलग है, वह उसमें ढल नहीं पा रही थीं।