Get App

30 करोड़ की धोखाधड़ी केस में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेताम्बरी न्यायिक हिरासत में, जमानत याचिका हुई खारिज

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी को उदयपुर कोर्ट ने 30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत ने उनकी स्वास्थ्य आधार पर दायर अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जांच अभी भी जारी है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 17, 2025 पर 8:39 AM
30 करोड़ की धोखाधड़ी केस में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेताम्बरी न्यायिक हिरासत में, जमानत याचिका हुई खारिज

उदयपुर की अदालत ने मशहूर फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट को 30 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चिकित्सा आधार पर दायर अंतरिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने दोनों को उदयपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित करने का आदेश दिया।

यह मामला इंदिरा आईवीएफ और इंदिरा ग्रुप के संस्थापक डॉक्टर अजय मुर्डिया की शिकायत पर आधारित है, जिन्होंने आरोप लगाया कि विक्रम भट्ट की टीम ने उनकी दिवंगत पत्नी पर बायोपिक सहित चार फिल्मों के नाम पर भारी भरकम राशि ऐंठ ली। डॉ. मुर्डिया ने बताया कि दिनेश कटारिया के जरिए उन्हें यह प्रोजेक्ट मिला, फिर मुंबई के वृंदावन स्टूडियो में भट्ट से मिले जहां 7 करोड़ निवेश पर 100-200 करोड़ कमाई का लालच दिया गया। कुल 2.45 करोड़ व्यक्तिगत रूप से और इंदिरा एंटरटेनमेंट के जरिए 42.7 करोड़ का भुगतान हुआ, जबकि कुल बजट महज 47 करोड़ था।

पुलिस जांच में सामने आया कि चार फिल्मों में से केवल दो पूरी हुईं और रिलीज हुईं। तीसरी फिल्म 'विश्व विराट' का मात्र 25% काम हुआ, जबकि चौथी 'महाराणा-रण' पर एक पैसा भी खर्च नहीं। खासकर 25 करोड़ की आखिरी किस्त का दुरुपयोग और फर्जी बिलों का इस्तेमाल प्रमुख आरोप हैं। एफआईआर में आठ आरोपी नामजद हैं, जिसमें भट्ट दंपति मुख्य हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें