बॉलीवुड के एक्शन लवरों के लिए गुड न्यूज आई है। हर्षवर्धन राणे ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फोर्स 3' का औपचारिक ऐलान कर दिया है। मुंबई में भव्य मुहूर्त पूजा के साथ शूटिंग शुरू हो गई। जॉन अब्राहम की आइकॉनिक फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने वाले हर्षवर्धन उत्साहित नजर आए।
फोर्स सीरीज के फैंस बेचैन थे, क्योंकि पहली दो फिल्मों ने जबरदस्त एक्शन से बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। 2011 की 'फोर्स' में जॉन ने ACP यशवर्धन का किरदार निभाया, जो संगठित अपराध के खिलाफ जंग लड़ते हैं। 2016 की 'फोर्स 2' में सोनाक्षी सिन्हा संग RAW एजेंट की भूमिका ने तहलका मचा दिया। अब हर्षवर्धन फ्रेंचाइजी को नई ऊंचाई देंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर से पोस्ट शेयर कर जॉन को 'एंजल ऑफ अ मैन' कहा। मार्च 2026 से शूटिंग की पुष्टि की।
मुहूर्त पूजा में हर्षवर्धन पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। पूजा के बाद पूरे क्रू ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। वीडियो में हर्षवर्धन झुककर आशीर्वाद लेते दिखे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ये फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर होगी। हर्षवर्धन ने बताया कि जॉन ने उन्हें भरोसा दिया। एक समय जब वो डिलीवरी बॉय थे, तब जॉन से मिले थे। अब साथ काम करना सपना साकार। 'एक दीवाने की दीवानीयत' की सक्सेस के बाद ये उनका एक्शन अवतार छाने वाला है।
निर्माता विपुल शाह और डायरेक्टर भाव धुलिया इसे पैन-इंडिया बनाने को तैयार। बजट भारी, स्टंट्स इंटरनेशनल लेवल के। हर्षवर्धन 15 करोड़ फीस ले रहे, जो उनकी स्टारडम दिखाता है। फैंस #Force3 ट्रेंड करवा रहे। जॉन की जगह लेना आसान नहीं, लेकिन हर्षवर्धन का रॉ एनर्जी फिट बैठेगा।
फिल्म में हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वे अपनी इंटेंस एक्टिंग और एक्शन सीक्वेंस के लिए मशहूर हैं। वहीं, तान्या मणिकतला महिला लीड के रूप में नजर आएंगी। उन्हें वेब सीरीज A Suitable Boy से पहचान मिली थी और अब बड़े पर्दे पर उनकी मौजूदगी दर्शकों के लिए नया अनुभव होगी।
जॉन अब्राहम इस बार निर्माता के तौर पर जुड़े हुए हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइज़ी को आगे बढ़ाने का जिम्मा लिया है और उम्मीद है कि फोर्स 3 को पहले दोनों भागों से भी ज्यादा सफलता मिलेगी।