विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' का दिखा क्रेज, UK में 1 घंटे में बिके हजारों टिकट

Jana Nayagan: दक्षिण भारत के सुपरस्टार विजय की फैन फॉलोइंग का असर एक बार फिर देखने को मिला है। कई बार देरी होने के बाद आखिरकार उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जना नायकन' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से रिलीज की मंजूरी मिल ही गई।

अपडेटेड Jul 11, 2026 पर 5:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' का दिखा क्रेज

Jana Nayagan: दक्षिण भारत के सुपरस्टार विजय की फैन फॉलोइंग का असर एक बार फिर देखने को मिला है। कई बार देरी होने के बाद आखिरकार उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से रिलीज की मंजूरी मिल ही गई। इस फिल्म में विजय के साथ ममता बैजू, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि भी नजर आएंगे। बता दें कि यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन एच. विनोद ने किया है और माना जा रहा है कि यह विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है।

दिलचस्प बात यह है कि ब्रिटेन (UK) में टिकटों की बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है। वहां के एक डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि सिर्फ एक घंटे में ही एक हजार से ज्यादा टिकट बिक गए।

'यह सिर्फ एक फिल्म नहीं...'


'जन नायकन' के UK डिस्ट्रीब्यूटर, अहिंसा एंटरटेनमेंट ने X पर लिखा, "#JanaNayagan — 24 JULY! @cineworld पर टिकट बिक रहे हैं और शो की संख्या जबरदस्त है!"

कंपनी ने आगे लिखा, "आने वाले सालों में लोग आपसे पूछेंगे कि क्या आप उस पल का हिस्सा थे? सुनिश्चित करें कि आपका जवाब 'हां' हो। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि उस इंसान को विदाई है जिसने हमें बहुत कुछ दिया है।"

अहिंसा एंटरटेनमेंट ने यूके के दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि वे बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंचें और इस फिल्म को तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी विदाई फिल्मों में से एक बनाने में मदद करें।

1 घंटे में बिके हजारों टिकट

इस घोषणा के कुछ ही समय बाद, डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि बुकिंग शुरू होने के पहले घंटे में ही हजारों टिकट बिक गए। यह जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, "60 मिनट में UK में हजारों टिकट बिक गए। इस एक नाम के लिए लोगों का क्रेज वाकई अविश्वसनीय है। #JanaNayagan."

वहीं, 'जन नायकन' लंबे समय से विवादों में घिरी हुई थी। फिल्म को पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी नहीं मिली थी, जिसके कारण इसकी रिलीज को जनवरी से आगे बढ़ा दिया गया था। एक जांच समिति के सदस्य की शिकायत के बाद फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजा गया। करीब सात महीने और कई बदलावों व कट्स के बाद आखिरकार फिल्म को रिलीज के लिए सर्टिफिकेट मिल गया।

इसलिए, जब प्रोडक्शन हाउस KVN ​​Productions ने शनिवार को कन्फर्म किया कि CBFC ने 'जाना नायकन' को 'A' सर्टिफिकेट दिया है, तो विजय के फैन्स बहुत खुश हुए। उन्होंने लिखा, "जल्द ही थिएटर में मिलते हैं दोस्तों। #JanaNayaganCensoredA"

बता दें कि यह विजय की आखिरी फिल्म होगी और 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) के प्रमुख के तौर पर सक्रिय राजनीति में आने के बाद उनकी पहली फिल्म होगी।

कहा जाता है कि 'जन नायकन' अनिल रविपुडी की 2023 की हिट फिल्म 'भगवंत केसरी' का अडैप्टेशन है। इस फिल्म में बालकृष्ण और श्रीलीला मुख्य भूमिकाओं में थे, साथ ही काजल अग्रवाल भी थीं। बता दें कि, भारत और अन्य देशों के लिए बुकिंग जल्द ही शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone: 'मैंने उसे छोड़ दिया था, कोई पछतावा नहीं...', दीपिका पादुकोण को लेकर ये क्या बोल गए मुजम्मिल इब्राहिम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।