Get App

Friday OTT-Theatre Release: इस शुक्रवार OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 9 धांसू फिल्में और वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज

Friday OTT-Theatre Release: इस शुक्रवार 3 अप्रैल, 2026 को ओटीटी और सिनेमाघरों में 'मामला लीगल है 2' और 'सितारे जमीन पर' जैसी 9 बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। दर्शक नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और सोनी लिव जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कॉमेडी, एक्शन और माइथोलॉजी का आनंद ले सकते हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 02, 2026 पर 7:45 PM
Friday OTT-Theatre Release: इस शुक्रवार OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 9 धांसू फिल्में और वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज

अप्रैल का पहला हफ्ता सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होने वाला है। इस शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) दर्शकों के पास मनोरंजन के इतने विकल्प होंगे कि उन्हें चुनाव करना मुश्किल हो जाएगा। सस्पेंस, एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर कुल 9 फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स और सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आइए जानते हैं कि इस वीकेंड आपकी 'बिंग-वॉच' लिस्ट में क्या-क्या खास होना चाहिए।

ओटीटी पर बड़े सितारों की वापसी

इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कई चर्चित सीक्वल रिलीज हो रहे हैं:

* मामला लीगल है 2 (नेटफ्लिक्स): रवि किशन एक बार फिर अपने चहेते किरदार 'वीडी त्यागी' बनकर लौट रहे हैं। पटपड़गंज जिला कोर्ट के वकीलों का यह नया सीजन कोर्टरूम कॉमेडी और अजीबोगरीब केसों के साथ दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें