Dhurandhar: धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़कें मालिक मोहम्मद आलम, कहा-दिमाग पर लगा चश्मा हटाइए...

Dhurandhar: धुरंधर में 5 टीवी सितारों को बिग स्क्रीन पर अपना हुनर दिखाने का मौका भी मिला है। बीते काफी दिनों से धुरंधर को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अब गौरव गेरा भड़के हैं।

अपडेटेड Dec 18, 2025 पर 1:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़कें मालिक मोहम्मद आलम

Dhurandhar: अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता गौरव गेरा फिल्म धुरंधर में पाकिस्तान में जूस की दुकान के मालिक मोहम्मद आलम के किरदार में खूब पसंद किए जा रहे हैं। फिल्म में उन्हें कई दर्शक उन्हें पहचान ही नहीं पाए। अब तक कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले गौरव का यह अलग अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 400 करोड़ की कमाई कर चुकी इस फिल्म की सफलता से गौरव सातवें आसमान पर हैं।

गौरव ने कहा कि उन्हें अपने काम की खूब तरीफ मिल रही है। इसके साथ ही नए काम के प्रपोजल भी उनके पास आने लगे हैं। गौरव ने बताया कि 'लोग फिल्म देख रहे हैं, और यही किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ा सम्मान है। साथ ही उन्होंने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों को करारा जवाब दिया है।

फिल्म को लेकर काफी विवाद हो रहा है, उस पर भी गौरव ने कहा, 'रहमान डकैत को खौफ फैलाने के लिए आज भी लोग जानते हैं। फिल्म में जो भी दिखाया गया है, वो सब सही है। आज की पीढ़ी कंधार हाइजैक, संसद हमले के बारे में शायद ज्यादा नहीं जानती हैं । इस फिल्म ने लोगों को एक काम दे दिया है कि ढूंढो हमारे पास्ट में क्या हुआ था। अगर आप दिमाग पर चश्मा लगाकर देखेंगे, उन्हें यह फिल्म प्रोपेगेंडा ही लगने वाली है। फिल्म की तरह देखें, तो बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।'


फिल्म के लिए गौरव को दाढी बढ़ानी थी। वह आगे कहते हैं, 'कई बार मन में आया की कह दूं कि नकली दाढ़ी यूज कर सकते हैं, लेकिन फिर कहा नहीं। पिछला पूरे साल में दाढी बढ़ाकर घूम रहा हूं। दूसरे काम नहीं कर पाया। सबसे दूरी बनाए रहा ताकि कि कहीं कोई फोटो न निकाल ले। खैर दाढी बढ़ाना बिल्कुल सही फैसला रहा। पहली बार जब मैंने खुद को शीशे में देखा, तो बुड्ढा जैसा लग रहा था। मुझमें वह डर कभी नहीं रहा है कि कुछ दिन नहीं दिखूंगा तो सब खत्म हो जाएगा। 25 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। कई बार लोग मुझे भूले हैं। नया होता तो शायद डरता।

धुरंधर के आडिशन के लिए गौरव को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फोन किया था। गौरव कहते हैं, 'मुझे एक भारी-भरकम सीन करने को दिया गया। मैं एक अलग तरीके का काम करता आया हूं, उसमें मुझे खुफिया एजेंट के रोल में देखने के लिए मुकेश को थैंक्यू कहूंगा। इंडस्ट्री में बहुत टाइपकास्टिंग होती है। मैं जो कर सकता हूं, उसकी कसर अपने वीडियो में निकाल लेता हूं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।