Gigi Hadid: 'मेरा उस घिनौने इंसान से कोई संबंध नहीं...', एपस्टीन फाइल्स में बहन बेला हदीद के साथ नाम आने पर गिगी हदीद ने किया रिएक्ट

Gigi Hadid: एपस्टीन फाइल्स के खुलासे के बाद से दुनियाभर में हंगामा मचा हुआ है। फाइल्स से दुनियाभर के कई दिग्गजों के नाम सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हॉलीवुड एक्ट्रेस-मॉडल बेला हदीद और गिगी हदीद का नाम भी फाइल में शामिल हैं।

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 12:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एपस्टीन फाइल्स में बहन बेला हदीद के साथ नाम आने पर गिगी हदीद ने किया रिएक्ट

Gigi Hadid: सुपरमॉडल गिगी हदीद ने आखिरकार एपस्टीन फाइलों में अपने और अपनी बहन बेला हदीद के नाम आने के बारे में खुलकर बात की है। अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) द्वारा जारी और people.com द्वारा समीक्षा किए गए जेफरी एपस्टीन और एक अज्ञात व्यक्ति के बीच 2015 में हुए ईमेल में, एक अज्ञात व्यक्ति ने दिवंगत फाइनेंसर से पूछा था कि 30 वर्षीय गिगी और 29 वर्षीय बेला "मॉडल कैसे बनीं और इतना पैसा कैसे कमाया।"

एपस्टीन के जवाब में लिखा था आप जानते हैं। इसमें आगे पूछा गया कि उनके पिता ने "एजेंसी को भुगतान किया था? एपस्टीन ने जवाब में कहा नहीं। जवाब में आगे कहा गया कि "क्योंकि वे सारे निर्देशों का पालन करती हैं, बात इतनी ही बात है। इसके बाद से बेला हदीद और गिगी हदीद को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।

ईमेल के जारी होने के बाद, 29 मार्च को एक सोशल मीडिया यूजर ने गिगी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि फाइलों में अपना नाम आने पर उनकी चुप्पी के कारण उन्हें गिगी को अनफॉलो करना पड़ा। यह जानकारी people.com ने दी है।

View this post on Instagram

A post shared by People Magazine (@people)


2008 से 2019 के बीच कई महिलाओं ने एपस्टीन पर यौन शोषण का आरोप लगाया। जुलाई 2019 में, एपस्टीन को गिरफ्तार किया गया और उन पर नाबालिगों की यौन तस्करी की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। इसके कुछ ही हफ्तों बाद, 10 अगस्त को, बदनाम फाइनेंसर और रजिस्टर यौन अपराधी ने संघीय साजिश और यौन तस्करी के आरोपी ने जेल में आत्महत्या कर ली। अब अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर उस कमेंट के जवाब में गिगी ने बताया कि उन्होंने एपस्टीन फाइलों में अपना नाम आने पर शुरू में कोई कमेंट क्यों नहीं किया था।

एक्ट्रेस ने कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति को, जिससे आप कभी मिले भी नहीं, आपके बारे में इस तरह बोलते हुए सुनना बहुत बुरा लगता है। खासकर तब जब सोर्स में उन्होंने ई! न्यूज़ और इनस्टाइल लिखा। मैंने कमेंट इसलिए नहीं की क्योंकि मैं उसके असली पीड़ितों की कहानियों से ध्यान हटाना नहीं चाहती थी। लेकिन आपके कमेंट ने मुझे एहसास दिलाया कि शायद बात को सही से दुनिया के सामने लाना जरूरी है—और यह आपको बताना ज़रूरी है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन फाइलों में मेरा नाम होना, मुझे लगता है कि जब उसने वह ईमेल लिखा होगा तब मेरी उम्र 20-21 साल थी, बहुत परेशान करने वाला है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहती हूं कि मेरा उस घिनौने इंसान से कभी कोई संबंध नहीं रहा। उन्होंने ये माना कि उनका पालन-पोषण सुविधाओं के साथ हुआ, गिगी ने आगे कहा कि उनके माता-पिता, मोहम्मद हदीद और योलान्डा हदीद ने "मेरी रक्षा की और मुझे कड़ी मेहनत का महत्व सिखाया है। उन्होंने इस पर भी जोर दिया कि 2012 में एक मॉडलिंग एजेंसी द्वारा अनुबंधित किए जाने के बाद से उन्होंने "हर पल के लिए कड़ी मेहनत की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।