Govinda: टैक्सी में घूमना...स्कूल फंक्शन में वायरल डांस के बाद गोविंदा की बर्बादी के हो रहे चर्चे, इस बीच फैंस ने कुछ ऐसे किया एक्टर का बचाव

Govinda: कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेता गोविंदा को एक टैक्सी में जाते हुए देख काफी शॉकिंग रिएक्शन दिया। हाल में ही एक्टर एक स्कूल में डांस करते हुए नजर आए थे।

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 5:20 PM
Story continues below Advertisement
टैक्सी में घूमना...स्कूल फंक्शन में वायरल डांस के बाद गोविंदा की बर्बादी के हो रहे चर्चे

Govinda: हाल ही में उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान अभिनेता गोविंदा का टैक्सी में सफर करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद वे सुर्खियों में आ गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और कई लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या यह सीन बॉलीवुड स्टार के बुरे दिनों की हिंट है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें गोविंदा उत्तर प्रदेश के एक हवाई अड्डे से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में गोविंदा हवाई अड्डे से बाहर आकर हुंडई ऑरा टैक्सी में बैठते नजर आ रहे हैं।यह सरकारी गाड़ी है, क्योंकि गाड़ी पर "भारत सरकार" लिखा हुआ था।

गोविंदा के टैक्सी से सफर करने का कारण भले ही स्पष्ट न हो, लेकिन उनकी तस्वीरें ही इंटरनेट पर हलचल मचाने के लिए काफी थीं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पूर्व सुपरस्टार को एक साधारण टैक्सी में सफर करते देखकर हैरानी जताई, खासकर इसलिए क्योंकि गोविंदा कभी मर्सिडीज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कारों में आने के लिए जाने जाते थे।


एक यूजर ने लिखा, “ये हैं गोविंदा, 90 के दशक के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता। उस दौर में उन्होंने जो सुपरस्टारडम हासिल किया, वह हर अभिनेता का सपना होता था। वे हमेशा बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज और ऑडी जैसी गाड़ियां इस्तेमाल करते थे। समय बदल गया है। उनका पतन शुरू हो गया, लेकिन उन्होंने अपने अहंकार के कारण खुद को नहीं बदला। अब अभिनेता छोटे-मोटे पार्टी फंक्शन में जाने से लेकर घर चलाने तक में लगे रहते हैं। सबक समय और युग के अनुसार खुद को बदलो, वरना इस निर्दयी दुनिया से गायब हो जाओगे।”

आगे लिखा गया कि उनसे सीखने के लिए सबसे अच्छी बात क्या है? वो हार मानने के बजाय अभी भी काम कर रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं, यही तो असली ज़िंदगी है। वहीं दूसरे ने लिखा-लोग उनके पतन की बात कर रहे हैं, लेकिन मैं उनके हार न मानने के रवैये की सराहना करता हूं।”

एक यूजर ने लिखा-कोई बात नहीं, चलो उन्हें थोड़ी छूट देते हैं। गलतियां तो हर किसी से हो सकती हैं। एक अन्य पोस्ट में लिखा था, “जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं - इसमें परेशानी क्या है? कम से कम वो काम तो कर रहे हैं और उन्होंने हार नहीं मानी। हमें उनकी सराहना करनी चाहिए।। एक अन्य यूजर ने लिखा-यह एक सबक है कि अगर आप समय और अपने काम का सम्मान नहीं करते, तो अंतत आपका पतन निश्चित है।”

गोविंदा और सुनीता, जिनकी शादी 1987 से हुई है, टीना और यशवर्धन के माता-पिता हैं। टीना ने 2015 में फिल्म 'सेकंड हैंड हसबैंड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, वहीं यशवर्धन जल्द ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं। गोविंदा राजा बाबू, भागम भाग, कुली नंबर 1, पार्टनर, बड़े मियां छोटे मियां, दुल्हे राजा, आंखें आदि फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।