Get App

Bhagam Bhag Sequel: गोविंदा के बिना अधूरी लगी तिकड़ी, परेश रावल बोले- अक्षय-मनोज की जोड़ी…

Bhagam Bhag Sequel: कॉमेडी फिल्म ‘भागम भाग’ के सीक्वल को लेकर जैसे ही यह खबर सामने आई कि गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी को कास्ट किया गया है, फैंस निराश हो गए। अब फिल्म के अहम कलाकार परेश रावल ने भी गोविंदा के रिप्लेस होने की बात कन्फर्म करते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 11:04 AM
Bhagam Bhag Sequel: गोविंदा के बिना अधूरी लगी तिकड़ी, परेश रावल बोले- अक्षय-मनोज की जोड़ी…
Bhagam Bhag Sequel: इस पूरे मामले पर फिल्म के अहम कलाकार परेश रावल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

2006 में रिलीज हुई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘भागम-भाग’ ने अपने दौर में दर्शकों को खूब हंसाया था। अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की तिकड़ी ने इस फिल्म को यादगार बना दिया, जिसके डायलॉग्स और सीन आज भी लोगों की जुबान पर हैं। अब सालों बाद जब इस फिल्म के सीक्वल की चर्चा शुरू हुई, तो फैंस की उत्सुकता भी अपने चरम पर पहुंच गई। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने माहौल गर्म कर दिया। बताया गया कि सीक्वल में गोविंदा नजर नहीं आएंगे और उनकी जगह मनोज बाजपेयी की एंट्री हो सकती है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी और गोविंदा के चाहने वालों की नाराजगी खुलकर सामने आ गई।

किसी ने इसे कहानी की जरूरत बताया, तो किसी ने इसे गलत फैसला करार दिया। कुल मिलाकर, ‘भागम-भाग’ का सीक्वल रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गया है और दर्शकों की नजरें अब इससे जुड़ी हर नई अपडेट पर टिकी हुई हैं।

अक्षय कुमारमनोज बाजपेयी की नई जोड़ी

सीक्वल में दर्शकों को इस बार अक्षय कुमार और मनोज बाजपेयी की बिल्कुल नई जुगलबंदी देखने को मिलेगी। इस अनोखे कॉम्बिनेशन ने जहां कुछ लोगों को उत्साहित किया, वहीं गोविंदा के फैंस इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और मनोज बाजपेयी को इस रोल के लिए “अनफिट” बता रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें