बॉलीवुड के किंग ऑफ कॉमेडी गोविंदा इन दिनों अपने कमबैक को लेकर सुर्खियों में हैं। 2025 में उन्होंने कई नई फिल्मों की घोषणा की, जो उनके फैन्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। इनमें कुछ फिल्में उनके पुराने सुपरहिट प्रोजेक्ट्स का सीक्वल हैं, जैसे ‘भागम भाग 2’ और ‘पार्टनर 2’, जो 2000s की हिट कॉमिक तिकड़ियों की याद दिलाती हैं। वहीं, कुछ पूरी तरह नए आइडिया पर आधारित हैं, जैसे ‘दुनियादारी’, ‘बाएं हाथ का खेल’, ‘पिंकी डार्लिंग’ और ‘लेन देन: इट्स ऑल अबाउट बिजनेस’, जिनमें दर्शक गोविंदा को नए अंदाज में देख पाएंगे। फैंस के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि गोविंदा की फिल्मों में हमेशा की तरह कॉमेडी, ड्रामा और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का मिलेगा।
इसके अलावा, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में नए कलाकारों के साथ-साथ पुराने पसंदीदा सितारे भी दिखाई देंगे, जिससे दर्शकों का रोमांच और भी बढ़ जाएगा। गोविंदा का यह कमबैक बॉलीवुड में हलचल मचा रहा है और हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
पहले पार्ट ‘भागम भाग’ (2006) में अक्षय कुमार, परेश रावल और गोविंदा की तिकड़ी ने दर्शकों का दिल जीता था। अब सीक्वल की उम्मीद है, लेकिन गोविंदा इसमें होंगे या नहीं, यह अभी सस्पेंस बना हुआ है। अगर वो शामिल होते हैं तो ये उनका धमाकेदार कमबैक साबित हो सकता है।
2007 की सुपरहिट फिल्म ‘पार्टनर’ का सीक्वल बनाने की खबर है। जब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ‘बिग बॉस 19’ में पहुंची थीं, सलमान खान ने संकेत दिए थे कि गोविंदा भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
गोविंदा ने 2025 के मध्य में इस कमबैक फिल्म का ऐलान किया। ये मराठी फिल्म की रीमेक होगी, जिसका मूल 2013 में रिलीज हुई थी। बताया जा रहा है कि फिल्म 2026 में बड़े पर्दे पर आएगी।
गोविंदा ने बताया कि ‘भागम भाग 2’ के बाद वो इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। फिलहाल, और कोई अपडेट सामने नहीं आई है।
कॉमेडी जॉनर की ये फिल्म 2022 में अनाउंस हुई थी। इसमें गोविंदा को टाइटल रोल में देखा जा सकता है। ये उनके कमबैक प्रोजेक्ट्स में खास फिल्म साबित हो सकती है।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में गोविंदा ने इस फिल्म की जानकारी दी। कॉमेडी जॉनर की यह फिल्म अभी तक शुरू नहीं हुई है, लेकिन दर्शक इसे लेकर उत्साहित हैं।