Credit Cards

Hansika Motwani Divorce: पति से अलग रह रही हैं हंसिका मोटवानी, क्या टूटने जा रही है तीन साल की शादी?

Hansika Motwani Divorce: पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के तलाक की खबरों से बाजार गर्म है। दोनों की अलग रहने की खबरों सामने आ रही हैंष इनपर अब एक्ट्रेस के पति ने चुप्पी तोड़ते हुए रिएक्ट किया है।

अपडेटेड Jul 19, 2025 पर 5:17 PM
Story continues below Advertisement

Hansika Motwani Divorce: बतौर चाइल्स आर्टिस्ट एक्टिंग में कदम रखने वाली हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) आज साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। लेकिन इस वक्त वह अपनी किसी फिल्म नहीं बल्कि तलाक को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। खबरें हैं कि एक्ट्रेस काफी समय से अपने पति सोहेल कथूरिया (Sohael Khaturiya) से अलग रह रही हैं। दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है। अब खबरों को फैलता देख एक्ट्रेस के पति ने इसपर रिएक्ट किया है।

हंसिका मोटवानी ने साल 2022 बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से धूमधाम से शादी की थी। शादी के बाद दोनों सोहेल के पेरेंट्स के साथ नहीं बल्कि उन्हीं की बिल्डिंग में अलग घर में रहते हैं। कपल ने ये फैसला प्राइवेसी के चलते लिया था। हालांकि ये तरकीब दोनों के काम नहीं आई और इनके रिश्ते में फिर भी दूरियां आ गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये जानकारी कपल के करीबी सूत्रों ने ही लीक की है। कपल के एक परिचित ने बताया है कि हंसिका इन दिनों सोहेल के साथ उस फ्लैट में नहीं रही। एक्ट्रेस सब छोड़ छाड़कर अपने माता-पिता के घर रहने चली गई है। इस खबर के बाद से दोनों के अलग होने की अटकलें और भी ज्यादा तेज हो गई। अब इन अफवाहों पर एक्ट्रेस के पति ने रिएक्ट किया है।


सोहेल कथूरिया ने हाल ही में मीडिया से तलाक की खबरों को लेकर बात की है। उन्हें कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सोहेल के इस बयान ने दोनों के अलग होने और तलाक की अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। हालांकि सोहेल ने ये साफ नहीं किया था कि उनका ये बयान तलाक को लेकर था या फिर हंसिका के अलग रहने पर था। बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में काम कर रही हैं।

Divyanka Tripathi: ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में हूर की परी लगीं दिव्यांका, अदाएं देख फैंस हुए दीवाने

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।