Hansika Motwani: बेस्टफ्रेंड के पति से की थी रॉयल वेडिंग, शादी के चार साल बाद ही सोहेल संग हुआ हंसिका मोटवानी का तलाक

Hansika Motwani: मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने अभिनेत्री हंसिका मोटवानी और बिजनेसमेन सोहेल खतुरिया के तलाक को मंजूरी दे दी है। हंसिका अपने पति से अलग रह रही थी। क्या है पूरा मसला चलिए बताते हैं।

अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 10:28 AM
Story continues below Advertisement
शादी के चार साल बाद ही सोहेल संग हुआ हंसिका मोटवानी का तलाक

Hansika Motwani: मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और बिजनेसमेन सोहेल खातुरिया को तलाक दे दिया है। हंसिका के वकील अदनान शेख ने एनडीटीवी को इस खबर की पुष्टि की। दंपति ने आपसी सहमति से अलग होने के लिए अर्जी दी थी, जिसमें हंसिका ने गुजारा भत्ता (स्त्रीधन) छोड़ने का फैसला किया। तलाक की अर्जी में अलग होने का कारण भी बताया गया है।

अदनान ने कथित तौर पर अदालत को बताया कि हंसिका और सोहेल कुछ समय तक साथ रहे, लेकिन उन्हें अपने स्वभाव, विचारों और लाइफस्टाइल में अंतर महसूस हुआ, जिसके कारण मतभेद पैदा हुए। वकील ने एक बयान में कहा, "दोनों पक्षों द्वारा यह स्वीकार करने के बाद कि रिश्ता अब ठीक नहीं हो सकता, आपसी सहमति से तलाक दे दिया गया।"

खबरों के मुताबिक, हंसिका ने शांति से तलाक के लिए सोहेल से संपर्क किया और बिजनेसमेन ने भी तलाक के लिए सहमति दे दी। वकील ने कहा, “यह स्पष्ट करना जरूरी है कि हमारी मुवक्किल ने गुजारा भत्ता या भरण-पोषण के लिए किसी भी प्रकार का दावा नहीं किया है, क्योंकि उनका एकमात्र उद्देश्य गरिमापूर्ण और शांतिपूर्ण तरीके से शादी का अंत करना था। हमारी मुवक्किल अब अपने जीवन और प्रोफेशनल कमेंटमेंट के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं।”


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, याचिका में कहा गया है कि हंसिका और सोहेल अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते थे, जिससे उनका साथ रहना मुश्किल हो गया था। उनके माता-पिता, रिश्तेदार और दोस्तों ने उन्हें मिलाने के कई प्रयास किए। लेकिन उन्होंने अलग होने का फैसला किया और 2 जुलाई, 2024 से अलग रह रहे हैं।

बता दे कि हंसिका की शादी काफी खबरों में छाई रही थी। सोहेल की पहली शादी हंसिका की बेस्ट फ्रेंड से हुई थी। उनकी शादी में एक्ट्रेस भी शामिल हुई थी। हंसिका पर सहेली का पति चुराने जैसे आरोप भी लगे थे। हालांकि अपनी शादी के साइट्स जब उन्होंने ओटीटी को बेचे तो उस सीरीज में उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।