Get App

Ek Deewane Ki Deewaniyat: 'अब देखेगा ज़माना प्यार, दर्द और नफ़रत...', हर्षवर्धन राणे स्टारर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का टीजर हुआ रिलीज

Ek Deewane Ki Deewaniyat Teaser Out: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत का टीजर रिलीज हो गया है। फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। टीजर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 22, 2025 पर 2:47 PM
Ek Deewane Ki Deewaniyat: 'अब देखेगा ज़माना प्यार, दर्द और नफ़रत...',  हर्षवर्धन राणे स्टारर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का टीजर हुआ रिलीज
हर्षवर्धन राणे स्टारर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का टीजर हुआ रिलीज

Ek Deewane Ki Deewaniyat Teaser Out: ‘सनम तेरी कसम’ से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर हर्षवर्धन राणे अब एक और लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं। अनाउंसमेंट के बाद से ही उनकी अपकमिंग लव स्टोरी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही हैं। अब फिल्म एक्टर ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। वहीं फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।

कैसा है टीजर

धमाकेदार टीजर की शुरुआत हर्षवर्धन राणे के धांसू डायलॉग से होती है- तेरे लिए मेरा प्यार, तेरा भी मोहताज नहीं.... उनकी और सोनम की लव स्टोरी आगे बढ़ती दिखती है। जहां हर्षवर्धन प्यार सोनम के प्यार में दीवाने होते दिखे हैं। वहीं सोनम नफरत से भर चुकी हैं, उन्होंने हर्ष के प्यार को जिद का नाम दे दिया है। वो हर्षवर्धन से बहुत नफरत करने लगती हैं। ये प्यार और नफरत की कहानी लोगों को पसंद आएगी या नहीं यो तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। इस टीजर को देखकर फैंस खुश हो गए हैं।

टीजर देख क्या बोले फैंस

टीजर देखने के बाद फैंस वीडियो पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- यह सिर्फ एक टीजर नहीं है... ऐसा लगता है जैसे आपने अपनी आत्मा का एक टुकड़ा फैंस को गिफ्ट कर दिया हो। जिस तरह से आप अपने इमोशंस को पर्दे पर लाते हैं, उसी वजह से हम सिर्फ एक एक्टर होने के अलावा भी आपसे लगाव महसूस करते हैं। एक ने लिखा- मुझसे फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें