Get App

इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत', अब क्रिसमस पर घर बैठे करें इन्जॉय

Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release: हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अब OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होने जा रही है। यह रोमांटिक-ड्रामा फिल्म प्यार और जुनून की कहानी दिखाती है, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 18, 2025 पर 5:27 PM
इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत', अब क्रिसमस पर घर बैठे करें इन्जॉय

फैंस का इंतजार अब होगा खत्म। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर रोमांटिक ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत' अब OTT पर दस्तक देगी। थिएटर्स में 100 करोड़ का बिजनेस करने वाली यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर नहीं, बल्कि ZEE5 पर 26 दिसंबर को प्रीमियर होगी। क्रिसमस की छुट्टियों में प्यार और जुनून की यह कहानी घर बैठे एंजॉय करने का मौका मिलेगा।

नेटफ्लिक्स की अफवाहों पर लगी फुल स्टॉप

पहले रिपोर्ट्स में दावा था कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी, लेकिन ZEE5 ने आधिकारिक अनाउंसमेंट से सस्पेंस खत्म कर दिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए पोस्टर में लिखा है, "इस छुट्टियों के मौसम में हर गुलाब में इश्क दिखेगा, और उसके कांटों में एक दीवाने की दीवानियत!" कैप्शन में साफ कहा गया- 26 दिसंबर से सिर्फ ZEE5 पर। मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म प्यार की सारी हदें पार करती नजर आ रही है।

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

फिल्म में हर्षवर्धन राणे एक ऐसे दीवाने के रोल में हैं, जो प्यार में पागल हो जाता है। सोनम बाजवा उनके अपोजिट हैं, जो इंडिपेंडेंट लड़की का किरदार निभा रही हैं। शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेरा सपोर्टिंग कास्ट में हैं। मिलाप जावेरी ने कहा, "प्यार जब हद से गुजर जाए तो नशा और तबाही दोनों लाता है। थिएटर्स में सुपरहिट रही, अब ZEE5 पर ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचेगी।" दिवाली रिलीज के बाद अब होलीडे सीजन में यह इमोशनल रोलरकोस्टर हिट साबित होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें