Ek Deewane Ki Deewaniyat: किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी हर्षवर्धन-सोनम बाजवा की फिल्म? रिलीज को लेकर आई बड़ी अपडेट

Ek Deewane Ki Deewaniyat: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही फैंस इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ये फिल्म

अपडेटेड Dec 15, 2025 पर 9:28 PM
Story continues below Advertisement
दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था

Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release Date: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की 'एक दीवाने की दीवानियत' फिल्म फैंस को काफी पसंद आई थी। ये फिल्म 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही फैंस इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इसके ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी खबर आ रही है। अब फैंस इस फिल्म को घर पर आराम से देख सकते हैं।

दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। ये फिल्म 2025 की 12वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी। आइए जानते हैं कब और कहां पर रिलीज होगी ये फिल्म

कहां रिलीज होगी ये फिल्म


हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म को दर्शक घर बैठे 16 दिसंबर 2025 से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। मिलाप जवेरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ प्यार के उस अंधेरे रूप को दिखाती है, जहां जरूरत से ज्यादा लगाव जुनून और कंट्रोल के बीच की सीमा को मिटा देता है। फिल्म की कहानी जरूरत से ज्यादा हक जताने, इमोशनल दर्द, दिल टूटने और बेकाबू प्यार के बुरे असर पर बात करती है।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कहानी विक्रमादित्य भोंसले के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ताकतवर नेता हैं। वह मशहूर एक्ट्रेस अदा रंधावा से बेहद प्यार करता है, लेकिन जब अदा उसका प्रपोजल ठुकरा देती है, तो उसका प्यार गुस्से और खतरनाक जुनून में बदलने लगता है। अहंकार, ठेस पहुंची इज्जत और हर बात पर कंट्रोल रखने की चाह उसके व्यवहार को और बिगाड़ देती है। जैसे-जैसे उसका जुनून बढ़ता है, अदा की जिंदगी मुश्किल हो जाती है और उसे खुद को बचाने के लिए कड़े फैसले लेने पड़ते हैं। यह फिल्म राजनीति और भावनात्मक दबाव के बीच टॉक्सिक प्यार और सत्ता के गलत इस्तेमाल को साफ तौर पर दिखाती है।

कौन-कौन है फिल्म में

फिल्म में हर्षवर्धन राणे विक्रमादित्य भोंसले का रोल निभा रहे हैं, जो एक खतरनाक और गुस्सैल इंसान है और हर बात पर हक जताता है। सोनम बाजवा अदा रंधावा के किरदार में नजर आती हैं, जो एक ऐसी एक्ट्रेस है जो जुनून और ताकत के दबाव में फंस जाती है। सपोर्टिंग रोल्स में राजेश खेरा रहेजा के रूप में, सचिन खेडेकर गणपतराव भोंसले बनकर, शाद रंधावा संजय के रोल में और अनंत नारायण महादेवन मिस्टर रंधावा के किरदार में दिखाई देते हैं।

Saumya Tandon: 'धुरंधर' फिल्म में सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना को मारा था थप्पड़, एक्ट्रेस ने सीन पर खुलकर की बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।