Get App

Karishma Kapoor: 'वह सिर्फ सिनेमा के ही नहीं, हमारे परिवार के भी शोमैन थे', करिश्मा कपूर ने दादा राज कपूर को किया याद

Karishma Kapoor: करिश्मा कपूर ने 'इंडियन आइडल' में अपने दादा राज कपूर को परिवार का असली 'शोमैन' बताया और उनसे मिले जीवन के अनमोल सबक साझा किए। उन्होंने बचपन का एक प्यारा किस्सा भी सुनाया कि कैसे वह चुपके से उनके फ्रिज से आम और चॉकलेट चुराकर खाती थीं, जिसके लिए उन्हें कभी डांट नहीं पड़ी।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 04, 2026 पर 6:04 PM
Karishma Kapoor: 'वह सिर्फ सिनेमा के ही नहीं, हमारे परिवार के भी शोमैन थे', करिश्मा कपूर ने दादा राज कपूर को किया याद

बॉलीवुड की 'लोलो' यानी करिश्मा कपूर अक्सर अपने परिवार और विरासत के बारे में खुलकर बात करती हैं। हाल ही में रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के मंच पर पहुंचीं करिश्मा अपने दादा और हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता-अभिनेता राज कपूर को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने न केवल उन्हें दुनिया का महान कलाकार बताया, बल्कि उन्हें अपने परिवार का असली 'शोमैन' भी करार दिया।

दादा से मिले जीवन के अनमोल सबक

शो के दौरान जब एक प्रतियोगी ने राज कपूर के आइकॉनिक गाने "चलात मुसाफिर" पर परफॉर्म किया, तो पूरा माहौल पुरानी यादों में डूब गया। शो के होस्ट आदित्य नारायण ने जब करिश्मा से उनके दादाजी के बारे में पूछा, तो अभिनेत्री ने पुरानी यादों के पिटारे खोल दिए।

करिश्मा ने बताया कि आज वह और उनका पूरा परिवार कला और प्रोफेशनलिज्म की जो अहमियत समझते हैं, वह सब उन्होंने राज कपूर जी से ही सीखा है। उन्होंने कहा, "जब मैं छोटी थी, तो वह मुझे सिर्फ एक कलाकार के तौर पर नहीं, बल्कि एक बेटी, एक भविष्य की मां और एक इंसान के तौर पर जीवन की गहरी बातें समझाते थे। उनकी दी हुई वे सीख मेरे लिए आज भी अनमोल हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें