Holi Special Song: 10 बेस्ट होली सॉन्ग, जिन्होंने रंगों के त्योहार को बनाया और भी खास

Holi Special Song: होली का त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि संगीत, उत्साह और परंपरा का भी प्रतीक है। सालों से कई ऐसे गाने आए हैं, जिन्होंने होली के जश्न को और भी यादगार बनाया है।

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 9:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Holi Special Song: इस साल 4 मार्च को देश के साथ-साथ विदेशों में भी कई जगह होली खेली जानी हैं। अपनी होली को इन 10 बेस्ट होली गानों के साथ और भी खास बनाए। इन गानों में पारंपरिक, क्लासिक और आधुनिक सभी दौर के पॉपुलर गाने शामिल हैं।

1-रंग बरसे – फिल्म सिलसिला

यह गाना होली की पहचान बन चुका है। Amitabh Bachchan की आवाज़ और शानदार अंदाज़ ने इसे अमर बना दिया। इसे गाया अमिताभ बच्चन ने हैं। म्यूजिक निर्देशक-शिव हरी, लिकिस्ट- हरिवंश राय बच्चन है और म्यूजिक लेबल-सारेगामा है।

2. बलम पिचकारी – फिल्म ये जवानी है दीवानी


यह आज के टाइम का सबसे लोकप्रिय गाना है, जो युवाओं के बीच बेहद पसंद किया जाता है। इसके सिंगर- विशाल ददलानी, शाल्मली खोलगड़े, संगीत निर्देशक- प्रीतम, सिंगर- अमिताभ भट्टाचार्य, संगीत लेबल- टी सीरीज़ है।

3. अवध में होली, ब्रिज में होली – राजीव आचार्य

यह भक्ति और परंपरा से जुड़ा हुआ एक मधुर और सांस्कृतिक होली गीत है, जिसे Rajeev Aacharya ने अपनी गाया है। यह गीत 20 फरवरी 2026 को रिलीज हुआ और रिलीज होते ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली। इस गीत ने 2 मिलियन से अधिक views cross कर लिए हैं और यह तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसका संगीत और बोल भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की होली की परंपरा को खूबसूरती से दर्शाते हैं।

गायक: राजीव आचार्य

संगीत निर्देशक: जीत अमोले

गीतकार: सुरभि

संगीत लेबल: टी सीरीज़

4. होली के दिन दिल खिल जाते हैं – फिल्म शोले

यह गाना दोस्ती, खुशी और उत्सव की भावना को दर्शाता है।

गायक: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

संगीत निर्देशक: आर.डी. बर्मन

गीतकार: आनंद बख्शी

संगीत लेबल: सारेगामा__

5. आज ना छोड़ेंगे – फिल्म कटी पतंग

यह गाना प्रेम और मस्ती से भरा हुआ है और आज भी होली में खूब बजाया जाता है।

गायक: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

संगीत निर्देशक: आर.डी. बर्मन

गीतकार: आनंद बख्शी

संगीत लेबल: सारेगामा

6. अंग से अंग लगाना – फिल्म डर

यह गाना रोमांस और उत्सव का बेहतरीन मिक्स है।

गायक: अलका याग्निक, विनोद राठौड़

संगीत निर्देशक: शिव-हरि

गीतकार: आनंद बख्शी

संगीत लेबल: सारेगामा

7. होली खेले रघुवीरा – फिल्म बागबान

यह गीत पारंपरिक होली का शानदार उदाहरण है।

गायक: अमिताभ बच्चन, अलका याग्निक

संगीत निर्देशक: आदेश श्रीवास्तव

गीतकार: समीर

संगीत लेबल: टी-सीरीज़_

8. गो पागल – फिल्म जॉली LLB 2

यह एनर्जेटिक होली सॉन्ग युवाओं के बीच बेहद फेमस है।

गायक: रफ़्तार, निन्दी कौर

संगीत निर्देशक: मंज मुसिक

गीतकार: रफ़्तार

संगीत लेबल: टी-सीरीज़

9. जय जय शिवशंकर – फिल्म वॉर

यह गाना नई पीढ़ी के बीच होली का नया एंथम बन चुका है।

गायक: विशाल ददलानी, बेनी दयाल

संगीत निर्देशक: विशाल-शेखर

गीतकार: कुमार

संगीत लेबल: वाईआरएफ संगीत

10. होलिया में उड़े रे गुलाल – पारंपरिक लोक गीत

यह गाना भारतीय लोक संस्कृति की असली पहचान है और गांव-गांव में आज भी लोकप्रिय है।

गायिका: इला अरुण

संगीत निर्देशक: पारंपरिक

गीतकार: पारंपरिक

संगीत लेबल: टी-सीरीज़

होली के ये 10 बेस्ट गाने हर पीढ़ी के लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। जहां “रंग बरसे” और “होली के दिन” जैसे क्लासिक गीत लोगों को आज भी पसंद आते हैं, वहीं “बलम पिचकारी” और “अवध में होली, ब्रिज में होली” जैसे नए गाने इस त्योहार को आधुनिक रंग भी देते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।