Get App

Kantara Chapter 1 collection: होम्बले फिल्म्स की 'कांतारा: चैप्टर 1' ने दुनियाभर में की 717.50 करोड़ की कमाई!

Kantara Chapter 1 collection: होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में तूफान मचा दिया है। साल 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा की इस प्रीक्वल ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 17, 2025 पर 3:21 PM
Kantara Chapter 1 collection: होम्बले फिल्म्स की 'कांतारा: चैप्टर 1' ने दुनियाभर में की 717.50 करोड़ की कमाई!
होम्बले फिल्म्स की 'कांतारा: चैप्टर 1' ने दुनियाभर में की 717.50 करोड़ की कमाई!

Kantara Chapter 1 collection: होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में तूफान मचा दिया है। साल 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा की इस प्रीक्वल ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, न सिर्फ दर्शक, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री भी इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रही।

फिल्म की दमदार कहानी, शानदार अभिनय और मंत्रमुग्ध कर देने वाले विजुअल्स ने इसे पूरे देश में चर्चा का विषय बना दिया है। फिल्म को मिल रहा प्यार अब बॉक्स ऑफिस पर भी साफ नजर आ रहा है। फिल्म ने रिलीज के महज दो हफ्तों में दुनियाभर में 717.50 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है और अब यह फिल्म प्री-दिवाली वीकेंड में भी धमाकेदार कमाई के लिए तैयार दिख रही है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा- बॉक्स ऑफिस पर एक दिव्य तूफान KantaraChapter1 दुनियाभर में 717.50 करोड़ GBOC पार कर चुका है। इस दीपावली BlockbusterKantara के साथ जश्न मनाएं, जो नजदीकी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है!"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें