Hombale Films: होम्बले फिल्म्स की ग्लोबल छलांग, अब विदेशी धरती पर करेंगी फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन

Hombale Films: KGF चैप्टर 1, केजीएफ चैप्टर 2, कांतारा, कांतारा चैप्टर 1, सालार और महावतार नरसिम्हा जैसी यादगार ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ भारतीय सिनेमा को एक नई पहचान देने के बाद, होम्बले फिल्म्स अब दुनियाभर में नाम रोशन करती नजर आने वाली है।

अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 8:14 PM
होम्बले फिल्म्स अब विदेशी धरती पर करेंगी फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन

Hombale Films: KGF चैप्टर 1, केजीएफ चैप्टर 2, कांतारा, कांतारा चैप्टर 1, सालार और महावतार नरसिम्हा जैसी यादगार ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ भारतीय सिनेमा को एक नई पहचान देने के बाद, होम्बले फिल्म्स ने अब ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन (विदेशों में फिल्म वितरण) के क्षेत्र में कदम रखने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

​यह रणनीतिक विस्तार कंपनी के सफर में एक बड़ा और नया अध्याय है, जिसका मकसद भारतीय सिनेमा को दुनिया भर के बड़े दर्शकों तक पहुंचाना है। बड़े पैमाने पर ऐसी फिल्में बनाने के अपने शानदार रिकॉर्ड के साथ, जो हर भाषा और संस्कृति के लोगों को पसंद आती हैं, होम्बले फिल्म्स का लक्ष्य अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत और फोकस्ड डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क खड़ा करना है।

सबसे खास बात यह है कि यह पहल केवल होम्बले फिल्म्स की अपनी फिल्मों तक सीमित नहीं रहेगी। कंपनी देश भर के फिल्म निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर काम करेगी ताकि भारत की अलग-अलग कहानियाँ दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंच सकें।


​ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन में कदम रखकर, होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की ग्लोबल पहुंच को बढ़ाने के अपने वादे को और मजबूत कर रही है, ताकि इसे दुनिया के हर कोने में बैठे दर्शकों के करीब लाया जा सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।