Honey Singh controversy: रैपर-गायक हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दिल्ली में हुए उनके हालिया कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में हनी सिंह को अश्लील कमेंट करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें वह लोगों को कारों में सेक्स करने के लिए उकसाते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना से कई सोशल मीडिया यूजर्स नाराज और आक्रोशित हैं।
