Hrithik Roshan-Saba Azad: एस्प्रेसो मार्टिनी से लेकर तिरामिसू तक, ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद ने फैंस को कराया फूड टूर

Hrithik Roshan-Saba Azad: ऋतिक रोशन और सबा आजाद की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस को बार्सिलोना में उनके पसंदीदा खाने के बारे में इंफॉर्मेंशन शेयर की। फैंस को एक्टर की ये सीरीज काफी पसंद आ रही है।

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 3:30 PM
Story continues below Advertisement
ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद ने फैंस को कराया फूड टूर

Hrithik Roshan-Saba Azad: ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। उनके पैपराज़ी वीडियो और इंस्टाग्राम पोस्ट बेहद प्यारे होते हैं। हाल ही में, उन्होंने 'रो एंड सा रिकमेंड' नाम से एक मजेदार सीरीज़ शुरू की है, जिसमें वे दुनिया भर के अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट्स के बारे में फैंस के साथ जानकारी शेयर करते हैं।

पहले एपिसोड में उन्होंने बार्सिलोना के रामेन के बारे में बताया था। अब वे दूसरे एपिसोड के साथ वापस आ गए हैं, जिसमें वे एक मेडिटेरेनियन रेस्टोरेंट की सिफारिश कर रहे हैं, जिससे फैंस को और भी कई बेहतरीन खाने की जगहों के बारे में पता चल गया है।

ऋतिक और सबा ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील शेयर की, जिसकी शुरुआत स्टाइलिश आउटफिट में मिरर सेल्फी से हुई। रील में फिर रेस्टोरेंट के अंदर का सीन दिखाया गया, जिससे फैंस को खाने, सजावट और माहौल देखने को मिला। कैप्शन में लिखा था, “'रो एंड सा रिकमेंड' (बार्सिलोना चैप्टर) के अगले एपिसोड में, हम सा (सबा) के जन्मदिन के डिनर के लिए सोमा नाम के एक रेस्टोरेंट में गए। यह जगह हमारे दोस्तों ने बताई थी और इसने हमें निराश नहीं किया।”


कैप्शन में कपल के शानदार डिनर के बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि शुरुआत टेस्टी एस्प्रेसो मार्टिनी से हुई, जिसे उन्होंने ज़रूर ऑर्डर करने लायक बताया। खास व्यंजनों में बुर्राटा और बैंगन के साथ-साथ चिकन क्रोकेट्स, टमाटर के साथ ब्रेड, गाजर की प्यूरी पर परोसा गया मीट और पटाटास ब्रावास जैसे अन्य पसंदीदा व्यंजन शामिल थे। सबा और ऋतिक के लिए, खाने का सबसे खास हिस्सा मिठाइयां थीं, जिनमें फ्लान, चॉकलेट गनाश और तिरामिसू शामिल थे। पोस्ट का एंड इस मैसेज किया, "खाते रहो, खाने के शौकीनों!"

जहां रो एंड सा के दूसरे एपिसोड में स्पैनिश व्यंजनों की सिफारिश की गई है, वहीं पहले एपिसोड में एक रामेन रेस्टोरेंट के बारे में बताया गया था। पोस्ट के कैप्शन में उस जगह के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी। अपने अनुभव का वर्णन करते हुए, ऋतिक और सबा ने बताया कि उन्हें वह रेस्टोरेंट कितना पसंद आया, यहां तक ​​कि वे दोबारा भी गए और एक घंटे तक लाइन में खड़े रहे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।