Get App

Hrithik Roshan Birthday: एक्स वाइफ और गर्लफ्रेंड के साथ ऋतिक रोशन सेलिब्रेट किया बर्थडे, यूजर्स बोले- देख लो गरीबों, इसे कहते हैं अंडर स्टैंडिंग

Hrithik Roshan Birthday Celebration: ऋतिक रोशन हाल में अपना 52वां जन्मदिन काफी धूमधाम से यॉट पर मनाया। इस पार्टी में उनकी एक्स वाइफ और प्रेजेंट गर्लफ्रेंड साथ नजर आईं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 4:19 PM
Hrithik Roshan Birthday: एक्स वाइफ और गर्लफ्रेंड के साथ ऋतिक रोशन सेलिब्रेट किया बर्थडे, यूजर्स बोले- देख लो गरीबों, इसे कहते हैं अंडर स्टैंडिंग
एक्स वाइफ और गर्लफ्रेंड के साथ ऋतिक रोशन सेलिब्रेट किया बर्थडे

Hrithik Roshan Birthday Celebration: ऋतिक रोशन के लुक और पर्सनालिटी का हर कोई दीवाना है। फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर एक्टर लाइम लाइट में छाए रहते हैं। कुछ दिन पहले ही उनका अपने बेटों के साथ डांस वीडियो सामने आया था, जिसे सबने खूब पसंद किया था। अब एक्टर के बर्थडे पर उनकी गर्लफ्रेंड और एक्स वाइफ दोनों को एक ही फ्रेम में देखकर यूजर्स काफी हैरान हैं और एक्टर के फुल मजे ले रहे हैं।

ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने बर्थडे की फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोटोज में उनका पूरा परिवार एक साथ दिख रहा है। लेकिन इन तस्वीरों में एक तस्वीर ने सबको अटरैक्ट किया है, जिसमें ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद दोनों साथ दिखाई दे रही हैं।

अब इस तस्वीर पर यूजर्स तरह-तरह का रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'देख लो गरीबों, इसे कहते हैं अंडर स्टैंडिंग'। एक ने लिखा, 'वाह पहली शादी दूसरी मोहब्बत, सब साथ-साथ हैं यहां तो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें