Hum Dil De Chuke Sanam: रोम के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में संजय लीला भंसाली की फिल्म का जलवा, इस मूवी का हुआ ग्रैंड प्रीमियर

Hum Dil De Chuke Sanam: संजय लीला भंसाली की क्लासिक फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का हाल ही में रोम के 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल' में प्रीमियर हुआ। फिल्म ने हर किसी का दिल जीत लिया।

अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 2:49 PM
Story continues below Advertisement
रोम के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में संजय लीला भंसाली की फिल्म का जलवा

Hum Dil De Chuke Sanam: संजय लीला भंसाली की सदाबहार फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का हाल ही में रोम के 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल' में प्रीमियर हुआ, जिसे वहां के इंडियन एम्बेसी ने पेश किया। यह स्क्रीनिंग भारतीय सिनेमा का एक बड़ा जश्न थी, जहां फिल्मों के शौकीन, कला के पारखी और डिप्लोमैटिक कम्युनिटी के लोग भंसाली के उस जादुई सिनेमाई विजन को महसूस करने के लिए एक साथ आए।

फिल्म के पहले ही फ्रेम से, दर्शक संजय लीला भंसाली की उस कलाकारी में पूरी तरह खो गए जो उनकी फिल्मों की पहचान है। बड़े पर्दे पर दिखते शानदार नजारे, बारीकी से सजाए गए सेट्स, शाही कपड़े और रंगों का वो खूबसूरत तालमेल, सब कुछ ऐसा लग रहा था मानो कोई पेंटिंग जिंदा हो गई हो।

हर सीन एक कला की तरह सामने आया, जहां जज्बात, परंपरा और भव्यता इस कदर मिले कि देखने वाले बस देखते रह गए। फिल्म के दिल को छू लेने वाले संगीत और कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस ने इस अनुभव को और भी गहरा बना दिया, जिससे यह सिर्फ एक फिल्म की स्क्रीनिंग न रहकर एक यादगार एहसास बन गई। फिल्म के खास पलों पर बजती तालियां साफ बता रही थीं कि वहां मौजूद हर शख्स इस कलाकारी का कितना बड़ा कायल हो चुका है।


संजय लीला भंसाली को आज राज कपूर, के. आसिफ और गुरु दत्त जैसे दिग्गजों की कतार में खड़ा देखा जाता है। उन्होंने अपनी फिल्मों से हमेशा यह साबित किया है कि भारतीय कहानियों को कितनी गहराई और भव्यता के साथ दिखाया जा सकता है। इन महान फिल्ममेकर्स के साथ नाम जुड़ना ही बताता है कि भंसाली आज एक 'लिविंग लीजेंड' हैं, जिनका काम बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से कहीं ऊपर है।

​रोम में हुई 'हम दिल दे चुके सनम' की स्क्रीनिंग ने उनकी इस विरासत पर फिर से मुहर लगा दी है। इससे एक बार फिर साफ हो गया कि भंसाली की कला सरहदों, भाषाओं और पीढ़ियों की दीवारों को तोड़ देती है और दुनिया भर के दर्शकों को अपने जादू से मंत्रमुग्ध कर देती है। अब सबकी नजरें उनकी अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' पर हैं, जो उनके शानदार करियर का एक और बड़ा और महत्वाकांक्षी हिस्सा होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।