Cannes 2026: कल्याणी प्रियदर्शन ने आधिकारिक तौर पर कान्स में अपना डेब्यू किया है। उनका लुक लोगों का काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस ने इस खास मौके लिए काफी सिंपल लुक कैरी किया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं हुमा कुरैशी का बॉसी अंदाज और पूजा बत्रा का ग्लैमर लुक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
हुमा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक के लिए एक शानदार ऑल-ब्लैक पावर सूट चुना, जिसने अपनी सटीक टेलरिंग और सहज सुंदरता से रेड कार्पेट ग्लैमर को एक नया आयाम दिया। इस आउटफिट में आकर्षक लैपल्स और डीप प्लंजिंग नेकलाइन वाला एक स्ट्रक्चर्ड डबल-ब्रेस्टेड ब्लेज़र था, जिसने इसे बोल्ड लुक दिया। कमर पर परफेक्ट फिटिंग वाला ये ब्लेज़र एक्ट्रेस पर काफी जच रहा था।
कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए पूजा बत्रा ने स्नो लुक गाउन कैरी किया था। ऑफ शोल्डर गाउन में एक्ट्रेस का बोल्ड लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पूजा ने अपने लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।