2025 में Hina Khan and Dipika Kakkad ने लड़ी कैंसर से जंग, बीमारी से दो की गई जान

साल 2025 टीवी जगत की दो बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस के लिए अच्छा नहीं गुजरा। ये हिना खान और दीपिका कक्कड़ हैं। वहीं, इस साल बीमारी से लड़ते हुए दो अन्य एक्ट्रेस जिंदगी की जंग हार गईं। आइए जानें इनके इस मुश्किल सफर के बारे में और भी बातों

अपडेटेड Dec 03, 2025 पर 8:01 PM
Story continues below Advertisement
ये साल टीवी की पॉपुलर बहुएं हिना खान और दीपिका कक्कड़ की कैंसर से जंग का गवाह बना।

टीवी जगत के कुछ एक्टर्स के लिए साल 2025 काफी मुश्किलों भरा बीता। ये एक्टर्स कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने के बाद सेहत में फ्रंट पर जूझते नजर आए। कुछ एक्टर्स ऐसे भी रहे जिन्हें इस बीमारी ने हमसे इस साल दूर कर दिया। ये साल जहां टीवी की पॉपुलर बहुएं हिना खान और दीपिका कक्कड़ की कैंसर से जंग का गवाह बना। वहीं, दो पॉपुलर एक्टर प्रिया मराठे और विभु राघव का इसी बीमारी से निधन हो गया। हिना और दीपिका की जंग अब भी जारी है। ये दोनों ही एक्ट्रेस इस समय रिकवरी फेज में हैं। आइए जानें इनके बारे में

हिना खान

एक्ट्रेस हिना खान को जून 2024 में कैंसर होने का पता चला था। हिना को स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर था। हिना की कैंसर से जंग जारी है। उन्होंने काफी हिम्मत से इस मुश्किल वक्त का सामना किया है। वह लगातार इस बीमारी से अपनी जंग के बारे में हर अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहीं। उन्होंने अपने बाल काटने का वीडियो शेयर करने से लेकर आंखों की पलकें गायब होने की भी बात फैंस को बताई थी। हिना अभी भी कैंसर से जंग लड़ रही हैं। अब वो पहले से बेहतर हैं और रिकवर कर रही हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही पति पत्नी और पंगा शो में हिस्सा लिया था।

दीपिका कक्कड़ इब्राहिम

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम को लिवर का कैंसर है। मई 2025 में उन्हें पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें लिवर में कैंसर होने का पता चला। टेनिस बॉल के आकार उनका कैंसर सेकंड स्टेज पर था। ये उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय है। जून में सर्जरी के बाद उनका लिवर कैंसर निकाल दिया गया। अब वह टारगेटेड थेरेपी ले रही हैं। इस थेरेपी में उन्हें कई साइड इफेक्ट्स का सामना भी करना पड़ रहा है। लेकिन वह अपनी जंग को पूरी हिम्मत और मजबूत सोच के साथ लड़ रही हैं। दीपिका ने अब अपनी पूरा फोकस सेहत और बिजनेस पर लगा दिया है। वो एक क्लोदिंग और जूलरी एप चलाती हैं।

ये एक्टर कह गए दुनिया को अलविदा


प्रिया मराठे : एक्ट्रेस प्रिया मराठे को भी कैंसर था। 31 अगस्त 2025 कैंसर से जंग लड़ते हुए उनका निधन हो गया। प्रिया को सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से पेहचान मिली थी। इस शो में वो अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं।

विभु राघव : एक्टर विभु राघव को कोलन कैंसर था। इस कैंसर से जंग लड़ते हुए जून 2025 में उनका निधन हो गया था।

Priyanka Chopra कर सकती हैं कल्की 2 में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस, जानें Kalki 2898 AD के सीक्वल को लेकर क्या है ताजा अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।