हिंदी सिनेमा के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने हाल ही में फराह खान के यूट्यूब व्लॉग के दौरान अपने खंडाला स्थित लग्जरी फार्महाउस 'सुकून' का दुर्लभ दौरा कराया। इस शानदार प्रॉपर्टी की हरियाली भरी वादियों और आधुनिक सुविधाओं के बीच जावेद साहब ने अपने संघर्ष भरे दिनों को याद कर सबको भावुक कर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे कभी वे फुटपाथ पर सोते थे और तीन दिन तक भूखे रहने के बावजूद कविता लिखी।
