Independence Day 2025: मनोज कुमार फिल्म जगत का जाना माना नाम रहे हैं। एक्टर ने ही देशभक्ति मूवीज का ट्रेंड शुरू किया था। अपने करियर में देश के प्रति प्यार और समर्पण की सीख देने वाले मनोज कुमार ने अपने फिल्मों के जरिए दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट किया है। आज हम आपको मनोज कुमार की एक ऐसी फिल्म से वाकिफ कराते हैं, जो करीब डेढ़ साल तक सिनेमाघरों में चलती रही थी। उनकी इस मूवी का ये रिकॉर्ड 23 सालों तक बना रहा था। आइए जानते हैं फिल्म के बारे में।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में मनोज कुमार का नाम हमेशा ऊपर आता है। उन्होंने दुनियाभर में अपनी देशभक्ति फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा को अलग मुकाम दिलाया है। उनकी सबसे शानदार फिल्म, जो 1970 में आई पूरब और पश्चिम मूवी ने भारतीय सिनेमा को एक नया आयाम दिया था । मनोज की यही देशभक्ति से पूर्ण फिल्म 50 हफ्तों से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में चलती रही थी। फिल्म को देखने दर्शकों की भीड़ भी उमड़ती रही।
आईएमडीबी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 23 साल तक पूरब और पश्चिम का ये रिकॉर्ड कायम रहा था। बाद में साल 1994 में सुपरस्टार सलमान खान की फैमिली ड्रामा फिल्म हम आपके हैं कौन रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया था। पूरब और पश्चिम में मनोज कुमार, सायरा बानो, प्राण, निरूपा रॉय, मदन पुरी और ओम प्रकाश जैसे दिग्गज कलाकारों ने अहम भूमिका निभाकर इसमें चार चांद लगा दिए थे।
फिल्म की कहानी 1942 में भारत छोड़ों आंदोलन के ईर्द-गिर्द बुनी गई थी। इसमें एक स्वतंत्रता सेनानी को धोखे पे धोखे मिलते है और वह लास्ट में मारा जाता है। उसका बेटा भारत विदेश में पढ़ने के लिए जाता है। विदेश जाकर अपने देश का गुणगान जोरशोर से करता है। लेकिन इस मामले में उसके सामने बहुत सारी चुनौतियां आती हैं, जिससे पार पाने के लिए वह जीवन में काफी उतार चढ़ाव से निकलता है।
हिंदी सिनेमा में 1970 के दशक की शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर राजेश खन्ना की फिल्मों का राज देखने को मिला। लेकिन उनको टक्कर मनोज कुमार ने अपनी देशभक्ति फिल्म पूरब और पश्चिम से दी। इस फिल्म ने 1970 की सबसे सफल मूवीज की सूची में खुदको शामिल कर लिया था। बता दें कि मनोज ने बतौर अभिनेता ही नहीं बल्कि डायरेक्टर के तौर पर भी इस फिल्म में काम किया था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।