Get App

Mahabharat: जल्द दस्तक देगी देश की पहली AI पॉवर्ड एपिक सीरीज 'महाभारत एक धर्मयुद्ध'

Mahabharat: स्टार प्लस, जियोस्टार और कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क के सहयोग से, टेलीविजन के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने के लिए तैयार है। वे भारत की पहली AI-पावर्ड प्रीमियम एंटरटेनमेंट सीरीज़ 'महाभारत: एक धर्मयुद्ध' लॉन्च कर रहे हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 20, 2025 पर 12:49 PM
Mahabharat: जल्द दस्तक देगी देश की पहली AI पॉवर्ड एपिक सीरीज 'महाभारत एक धर्मयुद्ध'
जल्द दस्तक देगी देश की पहली AI पॉवर्ड एपिक सीरीज 'महाभारत एक धर्मयुद्ध'

Mahabharat: स्टार प्लस, जियोस्टार और कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क के सहयोग से, टेलीविजन के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने के लिए तैयार है। वे भारत की पहली AI-पावर्ड प्रीमियम एंटरटेनमेंट सीरीज़ 'महाभारत: एक धर्मयुद्ध' लॉन्च कर रहे हैं। ​यह भव्य पौराणिक गाथा 26 अक्टूबर से शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगी। इससे एक दिन पहले, 25 अक्टूबर को, इसका डिजिटल प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर होगा।

इस सीरीज के साथ, स्टार प्लस अपनी उस विरासत को आगे बढ़ा रहा है, जो पीढ़ियों से भारतीय दर्शकों के लिए बड़े और अनोखे मनोरंजन पेश करती रही है। महाभारत: एक धर्मयुद्ध भारतीय महाकाव्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत के साथ नए अंदाज में पेश करता है, जिसमें पौराणिक कहानी, टेक्नोलॉजी और इंसानी इमोशन है, जो भारतीय टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखा गया है।

100 एपिसोड की ये सीरीज पांडवों और कौरवों के बीच हुए उस अमर युद्ध को एक नए रूप में दिखाएगी। इसे इतनी खूबसूरती से बनाया गया है कि दर्शक भावनाओं और भव्यता दोनों में डूब जाएंगे। AI-आधारित स्टोरीटेलिंग के ज़रिए ये शो भारत की सांस्कृतिक विरासत और भविष्य की तकनीक के बीच एक अनोखा पुल बन रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें