Sutapa Sikdar: 2016 के ट्रेंड को इरफान खान की वाइफ ने किया फॉलो, शेयर की एक्टर संग खास तस्वीरें, फैंस हुए इमोशनल

Sutapa Sikdar: सुतापा सिकदर ने 20216 के ट्रेंड को फॉलो करते हुए इरफान खान के साथ कुछ खास यादों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुतापा की पोस्ट देख फैंस इमोशनल हो गए और जमकर कमेंट कर रहे हैं।

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 11:44 AM
Story continues below Advertisement
इरफान खान की वाइफ की ने सोशल मीडिया पर शेयर की इमोशनल पोस्ट

Sutapa Sikdar: सोशल मीडिया पर '2026 नया 2016 है' का ट्रेंड छाया हुआ है, जिससे कई लोग बीते साल को प्यार और यादों के साथ याद कर रहे हैं। जहां ज्यादातर लोगों के लिए खूबसूरत यादें ताजा कर रहा है, वहीं कुछ लोगों के लिए, जिनमें इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर भी शामिल हैं, 2016 को याद करना काफी इमोशनल कर देने वाला है।

सुतापा ने इंस्टाग्राम पर उस साल इरफान के साथ बिताए अपने जीवन के पलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में खान परिवार को रोजमर्रा की खुशियों का आनंद लेते हुए दिखाया गया है, उस समय उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि चार साल बाद उनकी लाइफ में इतना बड़ा तूफान आएगा।

सुतापा की रील में सबसे पहले उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीर से होती है, जिसके बाद इरफ़ान के क्लिप, परिवार के कुछ खास पल और छुट्टियों की यादें दिखाई देती हैं। हालांकि, उनके कैप्शन ने हर किसी को इमोशनल कर दिया, जिसकी शुरुआत इन शब्दों से होती है, “2016!! बहुत कुछ हुआ, मैं बहुत मुस्कुराई क्योंकि आप हमेशा एक गंभीर और शांत चेहरे के साथ मेरे साथ थे, जिसने मुझे कभी भी दुखी होने का मौका नहीं दिया।”


उन्होंने आगे लिखा, “मैं टॉम हैंक्स से मिली, लड़कियों के साथ गोवा घूमने गई। फ्लोरेंस में इन्फर्नो के प्रीमियर में गई। आपको एनडीटीवी का अवॉर्ड मिला। हम जंगलों में गए, और हमने मदारी का निर्माण किया।” उन्होंने अपने कैप्शनललिखा, “2026, कितना बड़ा लक्ष्य है, ना?” रसिका दुगल और अनुप सोनी ने पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री रिधिमा पंडित ने टिप्पणी की, “वह हमेशा हमारे दिलों में बसे रहेंगे। आपको ढेर सारा प्यार।”

इरफ़ान खान को सभी प्यार करते थे, और जैसा कि उम्मीद थी, सुतापा की भावुक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में तुरंत ही दिल को छू लेने वाले कमेंट की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “इरफ़ान सर आज भी हमारे बीच हैं। किसी व्यक्ति को तभी भुलाया जा सकता है जब उसके आसपास के लोग धीरे-धीरे उसे अपनी यादों से मिटा देते हैं। इरफ़ान खान अतुलनीय हैं। उन्हें और उनकी कला को कोई कभी नहीं भूल सकता। वे हमेशा जीवित रहेंगे।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।