क्या सच में तलाक की कगार पर पहुंचा हंसिका का रिश्ता? इंस्टा से हटाईं पति की तस्वीरें

हंसिका मोटवाने ने लगभग तीन साल पहले अपनी सहेली के पति सोहेल खटूरिया के साथ डिज्नी+ हॉटस्टार के एक रियलिटी शो (हंसिका की लव शादी ड्रामा) में एक भव्य शादी की थी। मगर, अब उनकी और सोहेल की राहें अलग होती लग रही है। आइए जानें इसके बारे में और डीटेल

अपडेटेड Aug 05, 2025 पर 8:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

हंसिका मोटवानी ने लगभग तीन साल पहले अपनी सहेली के पति सोहेल खटूरिया के साथ काफी भव्य शादी की थी। इसके लिए उन्होंने डिज्नी+ हॉटस्टार के एक रियलिटी शो (हंसिका की लव शादी ड्रामा) के साथ करार किया था। लेकिन अब इनका रिश्ता डंवाडोल नजर आ रहा है। फैंस इनके बीच दूरियां आने का कयास लगा रहे हैं। इसकी वजह ये है कि हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पति सोहेल के साथ लगभग सभी तस्वीरें और वीडियो हटा दिए हैं। इतना ही नहीं उनके पति सोहेल ने भी अपना इंस्टाग्राम अकाउंट कथित तौर से प्राइवेट कर दिया है। बल्कि वो तो 2023 से इस पर सक्रिय भी नहीं थे। हंसिका को भी लोगों ने अपनी माँ के साथ वापस रहते हुए देखा है।

हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर अब तक कुछ नहीं कहा है। सोहेल ने जहां इन अफवाहों को सच नहीं बताते हुए खारिज कर दिया है, वहीं हंसिका चुप हैं। लेकिन फैंस उनके अचानक इस तरह सोशल मीडिया पर ब्लैकआउट से दोनों के बीच तलाक के कयास लगने लगे हैं। हंसिका और सोहेल अब अपने-अपने माता-पिता के साथ रह रहे हैं।

हंसिका ने टीवी इंडस्ट्री से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। बाद में वो हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी नजर आईं। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उनका शो 'शाका लाका बूम-बूम' और 'देश में निकला होगा चांद' काफी लोकप्रिय रहा। इसके अलावा वो ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' में भी काम कर चुकी हैं।

हंसिका ने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत सिंगर हिमेश रेशमिया के अपोजिट फिल्म ‘आपका सुरूर’ से की थी। 15 साल की उम्र में उन्होंने अल्लू अर्जुन के अपोजिट अपना फिल्मी करियर शुरू किया। तेलुगु फिल्म ‘देसमुदुरू’ में वो लीड रोल में थीं। इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार तेलुगु डांस रियलिटी शो में बतौर जज देखा गया था।

बता दें कि हंसिका 2023 से सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने इस पूरे मामले पर भी चुप्पी ओढ़ रखी है। हालांकि इंडस्ट्री में इस बात की भी चर्चा जोरों पर है कि हंसिका जल्द ही बिग बॉस में नजर आ सकती हैं।

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल अस्पताल में हुई भर्ती, जानें अब कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?


हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।