Ishaan Khatter: होमबाउंड भारत के लिए एक बेहद खास फिल्म है। ऑस्कर पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट की गई इस फिल्म के नामांकन 22 जनवरी, 2026 को घोषित किए जाएंगे। दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने ही इसे खूब सराहा है। ऑस्कर नामांकन 22 जनवरी को घोषित होने वाले हैं, वहीं ईशान खट्टर ने अपनी फिल्म के ऑस्कर प्रचार में हिस्सा लेने के लिए 2 जनवरी को ही अमेरिका के लिए उड़ान भरकर नए साल की शुरुआत की है।
