Iulia Vantur: रोमेनियन टेलीविज़न पर एक फेमस चेहरा बनने के बाद और पिछले 14 वर्षों से बॉलीवुड में सफल करियर बनाने वाली कलाकार यूलिया वंतूर ने अपनी रोमेनिया लैंग्वेज में पहला गाना रिलीज किया है। “कोरिंदे, कोरिंदे” टाइटल वाला यह गाना पहली बार वेटिकन में रिलीज किया गया था।
यूलिया वंतूर ने कहा कि “यह गाना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। एक ऐसी इच्छा जो धीरे-धीरे क्रिसमस के केक की तरह आकार लेती गई। सालों से मुझे रोमानियाई भाषा में गाने के कई प्रपोजल मिले, लेकिन मुझे बेहद खुशी है कि मेरा पहला रोमानियाई गीत एक क्रिसमस कैरल है।
ऐसा ही होना था। मेरी जर्नी एक कैरल से शुरू होती हैं, जो अपने देश, हमारी परंपराओं, अपने घर और अपनी जड़ों से फिर से जुड़ने तथा बार-बार लौटने की चाह से जन्म देती हैं। मैं अपने माता-पिता और चाहने वालों से जितना हो सके मिलने जाती हूं, लेकिन फिर भी वह काफी नहीं लगता।
वह आगे कहती हैं, “मैं सालों से एक रोमानियाई कैरल रिलीज़ करना चाहती थी। मुझे कैरल इसलिए पसंद हैं, क्योंकि वे मुझे मेरे बचपन, घर, रोमानिया और मेरे माता-पिता से जोड़ते हैं। हर साल, चाहे मैं दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हूं, मैं अपने माता-पिता के लिए क्रिसमस कैरल ज़रूर गाती हूं। हम वीडियो कॉल पर जुड़ते हैं और यह हमारी खास क्रिसमस परंपरा बन चुकी है। मेरी मां हर साल इमोशनल होकर रो पड़ती हैं, कभी-कभी मेरे पिता भी, और उन पलों में मैं फिर से खुद को एक बच्ची महसूस करती हूं। यही मेरा क्रिसमस का सबसे पसंदीदा हिस्सा है।
सिंगर ने बताया कि इंडिया में भी उनका सफर एक रोमानियाई कैरल से ही शुरू हुआ था। चौदह साल पहले मैंने एक रोमानियाई कैरल गाया, जिसने विदेशी भाषा में होने के बावजूद लोगों के दिलों को छू लिया था। बाद में उसी धुन को भारत में ‘तेरी मेरी’ गाने के रूप में रीक्रीएट किया गया, जिसने मेरे पहले हिंदी गाने का रास्ता बनाया था।
“कोलिंदे, कोरिंदे” का म्यूज़िक वीडियो लंदन और रोमानिया दोनों जगहों पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके सबसे करीबी, उनके माता-पिता, भी नजर आ रहे हैं। इस गाने का संगीत और बोल रिमेनेस्कु, यूजेनिया निकोलाए और सेज़र काज़ानोई कावाल ने लिखे हैं, जबकि इसका निर्माण सी एंड पी वायरल नेशन रोमानिया द्वारा किया गया है।