Jay Bhanushali-Mahhi Vij Divorce: जय भानुशाली-माही ने अपने तलाक की खबरों को किया कंफर्म, बोले- हम दोनों में से कोई विलेन नहीं है

Jay Bhanushali-Mahhi Vij Divorce: जय भानुशाली और माही विज के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। वहीं लगातार दोनों की तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ था। अब कपल ने इन खबरों पर फाइनली चुप्पी तोड़ दी है।

अपडेटेड Jan 04, 2026 पर 2:01 PM
Story continues below Advertisement
जय भानुशाली-माही ने अपने तलाक की खबरों को किया कंफर्म

Jay Bhanushali-Mahhi Vij Divorce: 15 साल से एक हंसी खुशी परिवार की तरह जिंदगी बिता रहे जय भानुशाली और माही विज की लाइफ में भूचाल आ गया है। दोनों का रिश्ता टूटने जा रहा है। एक बेटी और दो अडॉप्टेड बच्चों के माता पिता जय और माही ने फाइनली अपने तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है। जय और माही ने अपने तलाक की खबरों को कंफर्म कर दिया है।

mahivizjai1

जय भानुशाली ने ऐलान करते हुए लिखा, 'हमने जीवन के इस कठिन सफर में अलग होने का फैसला कर लिया है। फिर भी हम एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रहेंगे। शांति, और मानवता हमेशा से हमारी वेल्यू बनाए रहेगी। अपने बच्चों तारा और खुशी-राजवीर के लिए हम बेस्ट माता-पिता, बेस्ट दोस्त बनने और उनके लिए जो भी सही होगा, वह करेंगे।'


दोनों ने आगे लिखा, 'हालांकि, हम अलग-अलग रास्तों पर अब चलेंगे। इस कहानी में कोई अस्थिरता नहीं है और इस डिसीजन से कोई निगेटिविटी नहीं एड है। कोई भी फैसला निकलने से पहले, कृपया जान लें कि हम नाटक से ऊपर शांति को चुना है। हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, एक दूसरे का सपोर्ट करते रहेंगे और हमेशा दोस्त बने रहेंगे। आपसी सम्मान के साथ, हम आगे बढ़ते हुए आपसे सम्मान, प्यार की कामना करते हैं।

2025 तक में लगातार अफवाहें आ रही थीं कि टीवी के मशहूर कपल जय और माही तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ नजर नहीं आ रहे थे। कुछ फैंस को लगा कि वे अलग-अलग रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जय और माही के तलाक की कानूनी कार्यवाही जुलाई-अगस्त 2025 के बीच कंप्लीट हो जाएगी।

वहीं माही ने तलाक की अफवाहों को गलत बताया था। इतना ही नहीं ऐसी खबरों को उड़ाने वालों को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी थी। हालांकि, अफवाहें रुकी नहीं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों अलग रह रहे हैं और जल्द ही तलाक का ऐलान कर देंगे । अब जाकर, जय और माही दोनों ने इस बात की पुष्टी कर दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।