Jaideep Ahlawat: IPL 2026 सीज़न शुरू होने से ठीक पहले अभिनेता जयदीप अहलावत को क्रिकेटर विराट कोहली से मिलने का एक खास मौका मिला। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर 'पाताल लोक' के अभिनेता ने स्टार बल्लेबाज के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने कोहली से पहली बार मिलने को एक खास पल बताया और समय निकालने के लिए उन्हें थैंक्यू कहा।
तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “विराट लम्हा… IPL 2026 की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले। आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। कप्तान, आपके समय के लिए धन्यवाद। इस बीच, कोहली मैदान के बाहर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। आईपीएल 2026 शुरू होने से कुछ ही दिन पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान ने अपने टैटू कलेक्शन में एक नया टैटू एड किया है। उनके बाएं हाथ पर बने इस टैटू को टैटू स्टूडियो एलियंस टैटू ने दिखाया, जिससे प्रशंसकों को इसे करीब से देखने का मौका मिला।
क्रिकेट की बात करें तो, अब सबकी निगाहें कोहली पर टिकी हैं, जो एक और अहम आईपीएल सीजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस स्टार बल्लेबाज ने फिलहाल 267 आईपीएल मैचों में 8,661 रन बनाए हैं, जिनमें आठ शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं। वह आईपीएल इतिहास में 9,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने के बेहद करीब हैं।
इसके अलावा, वह एक और उपलब्धि के भी करीब हैं। आईपीएल और अब बंद हो चुकी चैंपियंस लीग टी20 में आरसीबी के लिए 9,085 रन बनाकर कोहली टी20 क्रिकेट में एक ही फ्रेंचाइजी के लिए 10,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने की राह पर हैं।