Avatar Fire and Ash Trailer OUT : पेंडोरा की जादुई दुनिया में एक बार फिर लौटने के लिए तैयार हो जाइए! जेम्स कैमरून की फेमस फिल्म का थर्ड पार्ट, "अवतार: द फायर एंड द ऐश", इस बार एक नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रही है। इस फिल्म में दर्शकों को मिलेगा एक नया विलेन, जबरदस्त वॉर के सीन और ऐसी विजुअल्स जो स्क्रीन पर आग लगा देंगे। फिल्म इस साल क्रिसमस से ठीक पहले, 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। खास बात ये है कि फिल्म का ट्रेलर अब आ चुका है, जिससे फैंस में फिल्म की कहानी को लेकर काफी सवाल उठने लगे हैं।
ट्रेलर में दिखा कमाल का नजारा
"अवतार: फायर एंड ऐश" का ट्रेलर अब सामने आ गया है, और इसमें पेंडोरा की दुनिया का एक नया, खतरनाक चैप्टर शुरू होता दिख रहा है। इस बार कहानी में "ऐश पीपल" नाम का एक रहस्यमयी ग्रुप शामिल हुआ है। ट्रेलर में जेक सुली और उसका परिवार मेटकेयना कबीले के साथ मिलकर वारंग और उसकी सेना से लड़ते नजर आते हैं। खास बात यह है कि अब वारंग ने क्वारिच (स्टीफन लैंग) से हाथ मिला लिया है। ट्रेलर की सबसे चौंकाने वाली झलक यह है कि वारंग के पास आग को कंट्रोल करने की शक्ति है। उसकी ताकत से पेंडोरा के हरे-भरे जंगल जलते हुए दिखाई देते हैं, जो फिल्म में आने वाले खतरों की झलक देते हैं।
From Director James Cameron, watch the trailer for Avatar: Fire and Ash.
Experience the film only in theaters December 19. pic.twitter.com/Y0D4EUGU7x — Avatar (@officialavatar) July 28, 2025
लौटेंगे कई पुराने चेहरे, विलेन भी है स्पेशल
"अवतार: फायर एंड ऐश" में पहले की तरह सैम वर्थिंगटन और ज़ो सलदाना एक बार फिर जेक और नेयतिरी के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ सिगॉरनी वीवर, स्टीफन लैंग, केट विंसलेट, क्लिफ कर्टिस, ब्रिटेन डाल्टन, जैक चैंपियन, ट्रिनिटी जो-ली ब्लिस, बेली बैस, जोएल डेविड मूर, एडी फाल्को और दिलीप राव भी इस फिल्म में वापसी कर रहे हैं। इस बार फिल्म में एक नया विलेन भी देखने को मिलेगा — ऊना चैपलिन, जो वरंग नाम की किरदार निभा रही हैं। साथ ही, डेविड थेवलिस और मिशेल योह जैसे मशहूर कलाकार भी पहली बार इस फिल्म से जुड़ रहे हैं। 2024 के D23 एक्सपो में निर्देशक जेम्स कैमरून ने फिल्म को लेकर कहा, “ये फिल्म एक जबरदस्त रोमांच और शानदार एक्सपीरियंस होगा, लेकिन इसमें पहले से कहीं ज्यादा इमोशनल भी होगा। हम उन सभी किरदारों को ऐसी चुनौती भरी दुनिया में ले जा रहे हैं जिन्हें दर्शक जानते और प्यार करते हैं।”
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।